नारायणा के सिर सजा 2-राइजिंग क्रिकेट कप के फाइनल का ताज, आदित्य यादव 105 रनों की पारी खेल बने मैन ऑफ द मैच

हिमांशु ने भी खेली 58 रनों की शानदार पारी

नारायणा के सिर सजा 2-राइजिंग क्रिकेट कप के फाइनल का ताज, आदित्य यादव 105 रनों की पारी खेल बने मैन ऑफ द मैच

2-राइजिंग क्रिकेट कप के फाइनल में नारायणा क्रिकेट अकादमी ने जीआर क्रिकेट अकादमी को 66 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता। आदित्य यादव के शतक से नारायणा ने 279 रन बनाए। जवाब में जीआर 213 रन पर सिमट गई।

जयपुर। जीआर क्रिकेट अकादमी के फैंस की 2-राइजिंग क्रिकेट कप में सारी उम्मीदें टूट गई और मायूसी छा गई। जीआर को गणपति क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 2-राइजिंग क्रिकेट कप के फाइनल में 66 रनों से शिकस्त सहनी पड़ी। नारायणा क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए। जिसमें आदित्य यादव ने शतकीय पारी खेलते हुए 12 चौकों और 5 छक्के की मदद से 105 रनों की शानदार पारी खेली दूसरे छोर से हिमांशु-58, श्री चौधरी-27, लोकेश बजदोलिया-19 रन बनाए।  इन प्लेयर्स की वजह से ही नारायणा की टीम मजबूत स्कोर बना पाई और पहली बार 2-राइजिंग क्रिकेट कप का खिताब अपने नाम कर जीत का ताज पहना। नारायणा इस मैच में हर फील्ड में जीआर अकादमी से काफी आगे नजर आई।

जवाब में जीआर की टीम 37.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 213 रन ही बना पाई। जीआर की ओर से तरुष पबाड़ी ने अपनी टीम को जीताने के लिए मैच के अंत तक संघर्षपूर्ण पारी खेली उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौकों और 1 छक्के मदद से 76 रन बनाए और उनके इस संघर्ष में दीक्षित मुंडोटिया-57 रन बनाकर उनका साथ दिया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। नारायणा की ओर से चर्चित-4,दक्ष-अभय-वी को 1-1 विकेट मिला। जीआर की ओर से गेंदबाजी में हार्दिक ने दो विकेट झटके और लखन-युवराज को 1-1 विकेट मिला। इस सीरीज में प्लेयर ऑफ  द सीरीज का अवॉर्ड  दिशा के वैभव खटाना, बेस्ट बॉलर नारायणा के चर्चित यादव, बेस्ट बल्लेबाज सेंचूरी अकादमी के पुरंजय और बेस्ट फिल्डर का खिताब नारायणा अकादमी के श्री चौधरी को मिला।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्थानीय निकाय चुनाव में दो बच्चों की शर्त हटाने के लिए विधानसभा में बिल पेश, इस संशोधन से अधिक लोगों को चुनाव में भागीदारी का मिलेगा अवसर स्थानीय निकाय चुनाव में दो बच्चों की शर्त हटाने के लिए विधानसभा में बिल पेश, इस संशोधन से अधिक लोगों को चुनाव में भागीदारी का मिलेगा अवसर
राजस्थान सरकार ने पंचायती राज और नगरपालिका चुनावों में दो बच्चों की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए ऐतिहासिक संशोधन विधेयक...
भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम: खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 4 दिन बाद शोक पुस्तिका में दर्ज किया संवेदना संदेश
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार, 900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी 
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन : 4 अन्य उम्मदीवारों ने भी भरा नामांकन, अन्य नेता रहे मौजूद
ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें
स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा