नेशनल सलेक्शन ट्रायल 50 मीटर 3पी राइफल : तिलोत्तमा की तीसरी जीत, पुरुष वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने हासिल किया शीर्ष स्थान 

तिलोत्तमा प्रोन सीरीज के बाद चौथे स्थान पर थीं

नेशनल सलेक्शन ट्रायल 50 मीटर 3पी राइफल : तिलोत्तमा की तीसरी जीत, पुरुष वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने हासिल किया शीर्ष स्थान 

तिलोत्तमा सेन ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रहे नेशनल सेलेक्शन ट्रायल्स (ग्रुप-A) में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस फाइनल जीतकर लगातार तीसरी जीत दर्ज। महिला वर्ग में निश्चल सिंह दूसरे स्थान पर।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय चैंपियन तिलोत्तमा सेन ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रहे नेशनल सेलेक्शन ट्रायल्स (ग्रुप ए) में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस के फाइनल में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। उन्होंने इससे पहले जनवरी में हुए नेशनल सेलेक्शन ट्रायल्स टी1 और टी2 के फाइनल भी जीते थे और अब टी3 का फाइनल भी अपने नाम कर लिया।

पुरुष वर्ग के फाइनल में किरण अंकुश जाधव ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि 10 मीटर एयर पिस्टल टी3 फाइनल में उदयवीर सिद्धू विजेता बने। तिलोत्तमा प्रोन सीरीज के बाद चौथे स्थान पर थीं, लेकिन उन्होंने स्टैंडिंग सीरीज में शानदार वापसी करते हुए 357.0 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। निश्चल सिंह 356.6 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जो तिलोत्तमा से सिर्फ 0.4 अंक पीछे थीं। ओलंपियन अंजुम मुद्गिल ने 345.8 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। साक्षी सुनील पडेकर, मेहुली घोष, श्रियांका सदांगी, लज्जाकुमारी गोस्वामी और नुपुर कुमरावत अन्य फाइनलिस्ट रहीं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ