आईसीसी टी-20 विश्वकप में उलटफेर से चूका नेपाल, सैम करन के निर्णायक ओवर से इंग्लैंड चार रन से जीता

नेपाल ने 42 पर गंवा दिए थे दो विकेट 

आईसीसी टी-20 विश्वकप में उलटफेर से चूका नेपाल, सैम करन के निर्णायक ओवर से इंग्लैंड चार रन से जीता

टी-20 विश्वकप के मुकाबले में नेपाल बड़ा उलटफेर करने से चूक गया। इंग्लैंड ने अंतिम ओवर में सैम करन की कसी हुई गेंदबाजी से चार रन से जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने 184 रन बनाए, जवाब में नेपाल 180 रन ही बना सका। विल जैक्स प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

मुंबई। नेपाल टी-20 विश्वकप का सबसे बड़ा उलटफेर करने के करीब पहुंच गया, लेकिन इंग्लैंड ने अंतिम ओवर में धैर्य बनाए रखते हुए टी-20 विश्वकप के पांचवें मुकाबले में चार रन से रोमांचक जीत हासिल की।

सैम करन ने आखिरी ओवर में दिए 5 रन :

इंग्लैंड ने सात विकेट पर 184 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। नेपाल ने लक्ष्य का जबर्दस्त ढंग से पीछा किया लेकिन अंत में छह विकेट पर 180 रन ही बना सका। सैम करन ने बेहतरीन आखिरी ओवर डाला और नेपाल को सिर्फ पांच रन ही बनाने दिये। जबकि 19वें ओवर में नेपाल ने 14 रन बनाये थे। जेकब बेथेल (55) और कप्तान हैरी ब्रूक (53) रनों की अर्धशतकीय शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने 184 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया था।

नेपाल ने 42 पर गंवा दिए थे दो विकेट :

Read More नॉर्दर्न इंडिया पोलो चैंपियनशिप : जिंदल पैंथर की रोमांचक जीत, जयपुर अचीवर्स को दी शिकस्त 

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल ने 42 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिये। आसिफ शेख (7) और कुशल भुर्तेल (29) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद कप्तान रोहित पॉडेल और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने तीसरे विकेट के लिये 82 रन जोड़े। 15वें ओवर में सैम करन ने दीपेंद्र सिंह ऐरी (44) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। अगले ही ओवर में लियाम डॉसन ने रोहित पॉडेल (39) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद लोकेश बम ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए जीत की उम्मीद जगा दी। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर ल्यूक वुड ने गुलशन झा (1) को बोल्ड कर अपनी टीम को कुछ राहत दी। नेपाल की टीम को मैच की आखिरी गेंद पर जीत के लिए छक्के की जरूरत थी लेकिन करन ने सिर्फ एक रन दिया। लोकेश बम 20 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद 39 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के विल जैक्स (नाबाद 39 और एक विकेट) को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 

Read More दिशा ने कैंडलविक को हराया : भावेश यादव ने खेली 106 रनों की शतकीय पारी, कैंडलविक के देवांग ने भी बनाए 121 रन

 

Read More आईपीएल-2026 : जीत के साथ अभियान का आगाज करने उतरेंगी राजस्थान और चेन्नई, चोट के कारण शुरूआती मैचों में नहीं खेलेंगे धोनी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 06:52 बजे।
जमीन विवाद में बडे़ भाई की कुल्हाड़ी से हत्या : मौके से आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके : तीव्रता 5.9 आंकी गई, लोगों में दहशत 
एमडी ड्रग्स का मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा रेगिस्तान : युवाओं की रगों में जहर घोलने की गहरी साजिश, करोड़ों की ड्रग्स और कच्चा माल जब्त
रेगिस्तान के हुनर पर युद्ध की मार : हैंडीक्राफ्ट में ब्लैकआउट, 700 फैक्ट्रियां बंद ; करोड़ों का कारोबार संकट में
ओलों के सफेद धोरे : जयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश, फसलों को नुकसान
एजीटीएफ ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ : कर्ज चुकाने के लिए घर को बनाया मौत की लैब, 3 करोड़ रुपए कीमत की एमडी और केमिकल बरामद