नीता अंबानी ने कमलिनी, क्लार्क, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता का मुम्बई इंडियंस में किया स्वागत

राजस्थान की तेज गेंदबाज अक्षिता माहेश्वरी टीम में शामिल

नीता अंबानी ने कमलिनी, क्लार्क, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता का मुम्बई इंडियंस में किया स्वागत

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता एम. अंबानी ने डब्लूपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की नई महिला टीम बनने पर संतोष जताया है

मुंबई। मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता एम. अंबानी ने डब्लूपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की नई महिला टीम बनने पर संतोष जताया है। रविवार को बेंगलुरु में नीलामी के बाद नीता अंबानी ने कहा कि हमने जो टीम बनाई है। उससे हम सभी बहुत खुश और संतुष्ट हैं। मुझे कमलिनी, नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी के मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनने पर गर्व है। चार नए खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया है। उनमें तमिलनाडु की 16 वर्षीय कमलिनी अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर नादिन डी क्लार्क, मध्य प्रदेश की ऑलराउंडर संस्कृति गुप्ता और राजस्थान की तेज गेंदबाज अक्षिता माहेश्वरी को शामिल किया गया है। नीता अंबानी ने  एक संदेश में चारों नई खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम मुंबई इंडियंस परिवार में आपका हार्दिक स्वागत करते हैं। मुंबई इंडियंस हमेशा युवा प्रतिभाओं की खोज और विकास करने की कोशिश करता रहा है। पिछले साल हमने नीलामी में सजाना को चुना था। उसे टीम इंडिया के लिए खेलते देखना अद्भुत है। मुंबई इंडियंस ने जी कमलिनी को भी टीम में शामिल करने में कामयाबी हासिल की है।

कमलिनी को मुंबई इंडियंस में शामिल करते हुए नाता अंबानी ने कहा कि इस साल हम 16 वर्षीय कमलिनी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। पिछले कुछ समय से हम उनके खेल पर नजर रख रहे थे और वह एक बहुत ही रोमांचक नई प्रतिभा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने...
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग
रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, रियाज और विभा ने जीते तिहरे खिताब
दिल्ली-NCR में 40 उड़ानें रद्द, 4 डायवर्ट, AQI 466 तक पहुंचा
उर्स की तैयारियां तेज : जगमगाया दरगाह परिसर पुनर्निमित सबीली गेट से आवाजाही शुरू, उर्स का झंडा 17 को चढ़ेगा
जानें राज काज में क्या है खास 
आखिर क्यों अजित पवार ने फिर बनाई आरएसएस से दूरी? सामने आई चौकाने वाली वजह