वनडे सीरीज : शुभमन गिल की चोट की चिंता के बीच भारत की नजर सीरीज जीत पर, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे आज

मैच में गिल ने शानदार 80 रन बनाए थे

वनडे सीरीज : शुभमन गिल की चोट की चिंता के बीच भारत की नजर सीरीज जीत पर, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे आज
भारत कार्डिफ में दूसरे वनडे में इंग्लैंड को हराकर सीरीज जीतने उतरेगा। कप्तान शुभमन गिल के पैर की चोट के कारण उनके खेलने पर संशय। गिल के बाहर होने पर ईशान किशन को मौका मिल सकता।

कार्डिफ। भारत गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने की कोशिश करेगा, लेकिन कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस को लेकर अचानक हुई चिंता ने सोफिया गार्डन्स में होने वाले दूसरे मैच से पहले टीम मैनेजमेंट को एक अहम फैसले की स्थिति में डाल दिया है। मेहमान टीम एजबेस्टन में पहले वनडे में छह विकेट से शानदार जीत के बाद 1-0 की बढ़त के साथ कार्डिफ पहुंची है। उस मैच में गिल ने शानदार 80 रन बनाए थे और पूरी तरह लय में दिख रहे थे, लेकिन दाहिने पैर में तकलीफ के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। हालांकि टीम को उम्मीद है कि चोट मामूली होगी, लेकिन मैचों के बीच कम समय होने के कारण भारत अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है। अगर गिल बाहर होते हैं, तो भारत को यह तय करना होगा कि उनकी जगह वैसा ही खिलाड़ी लाया जाए या बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया जाए। भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने गिल की जगह ईशान किशन को लाने का सुझाव दिया है, लेकिन रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल से ओपनिंग कराने की बात कही है।

श्रीकांत ने कहा- ईशान किशन गिल की जगह लेने के लिए सबसे सही विकल्प हैं। मैं गिल की जगह किशन को लाऊंगा, लेकिन केएल राहुल से ओपनिंग कराऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान भारत को स्थापित खिलाड़ियों को रोटेट करते रहना चाहिए।

यह चयन का फैसला ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत के टॉप ऑर्डर पर पहले से ही सबकी नजरें हैं। रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना चाहेंगे। वहीं विराट कोहली इस फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके भारत की वर्ल्ड कप योजनाओं में अपनी अहम भूमिका को और मजबूत कर रहे हैं। पहले वनडे में भारत के लिए सबसे अच्छी बात मिडिल ऑर्डर और ऑलराउंडर विभाग की मजबूती रही। इंग्लैंड द्वारा कुछ समय के लिए दबाव बनाने की कोशिश के बाद अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने मैच जिताने वाली नाबाद 102 रनों की साझेदारी की।

अक्षर ने गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाई और 62 रन देकर चार विकेट लिए, जिससे इंग्लैंड का मिडिल ऑर्डर ढह गया। वहीं जसप्रीत बुमराह की वनडे क्रिकेट में वापसी से भी टीम को बड़ी मजबूती मिली। 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद अपना पहला वनडे खेल रहे तेज गेंदबाज शानदार फॉर्म में दिखे और इस फॉर्मेट में अपना 150वां विकेट लिया।

Read More एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप-2026 : इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोककर भारत दूसरे दौर में पहुंचा

दूसरा वनडे इसलिए भी अहम है, क्योंकि दोनों टीमें 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर रही हैं। भारत के लिए यह मैच अपनी टीम की गहराई को परखने का एक और मौका है, जबकि इंग्लैंड ऐसे कॉम्बिनेशन की तलाश में है जो उनकी हालिया मुश्किलों को दूर कर सके। वनडे मैचों में भारत का पलड़ा भारी रहा है। इंग्लैंड के साथ हुए 111 मैचों में से भारत ने 62 जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान पर अमेरिकी शिकंजा : भारत की 4 कंपनियों पर लगाया बैन, 3 नागरिक भी निशाने पर ईरान पर अमेरिकी शिकंजा : भारत की 4 कंपनियों पर लगाया बैन, 3 नागरिक भी निशाने पर
पेट्रोलियम-पेट्रोकेमिकल कारोबार से संबंधों के आरोप में भारत की 4 कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। ट्रंप प्रशासन...
भाजपा सरकार है या दुकानदार? JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर अखिलेश का तंज, बोले-कमीशन भाजपा की गाड़ी का तेल-पानी है और निजीकरण उसका जुगाड़ 
समझाइश के लिए बुलाया, विवाद बढ़ा तो चाकूबाजी; नवजात बेटे के पिता की मौत
फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
बुजुर्ग माता-पिता से बदसलूकी पड़ेगी भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल; जानें पूरा प्लान 
राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद
बैकडेटेड बीपीएड डिग्री से सरकारी नौकरी का मामला, श्री सत्यसाईं विवि प्रौद्योगिक एवं मेडिकल साइंस के कुलपति समेत तीन गिरफ्तार