वनडे सीरीज : विराट के शतक के बावजूद भारत हारा, 41 रन से जीत दर्ज कर न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज 

मिचेल की फॉर्म बरकरार 

वनडे सीरीज : विराट के शतक के बावजूद भारत हारा, 41 रन से जीत दर्ज कर न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज 

न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में भारत को 41 रनों से हराकर पहली बार 2-1 से सीरीज जीत ली। डैरिल मिचेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) की शतकीय पारियों से टीम मजबूत हुई। विराट कोहली ने 124 रनों की पारी खेली। क्रिस्टियन क्लार्क और जैकरी फॉक्स ने तीन-तीन विकेट लिए। मिचेल को प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज चुना गया।

इंदौर। डैरिल मिचेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) की शानदार शतकीय पारियों के बाद क्रिस्टियन क्लार्क और जैकरी फॉक्स ने तीन-तीन विकेट की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत से वनडे सीरीज 2-1 से जीती। मिचेल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।  

विराट ने बनाया वनडे का 54 वां शतक :

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आखिरी तक न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर प्रहार करते हुए 124 रनों की शतकीय पारी खेली। यह वनडे में उनका 54 वां शतक रहा। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा की जूझारू पारियों के बावजूद न्यूजीलैंड ने रविवार को तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मुकाबले में भारत को 41 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ उसने तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 71 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। रोहित शर्मा (11), कप्तान शुभमन गिल (23), श्रेयस अय्यर (3) और केएल राहुल (1) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। ऐसे संकट के समय विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और नीतीश कुमार रेड्डी के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 रन जोड़े। 28वें ओवर में क्रिस्टियन क्लार्क ने नीतीश कुमार रेड्डी को आउट किया। नीतीश कुमार रेड्डी ने 57 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए 53 रनों की पारी खेली।
हर्षित राणा ने विराट कोहली के साथ सातवें विकेट के लिए 99 रन जोड़कर भारत को जीत की दहलीज तक ले गये। इसी दौरान 44वें ओवर में जैकरी फॉक्स ने पहले हर्षित राणा और फिर मोहम्मद सिराज को आउटकर भारत को एक बार फिर से संकट में डाल दिया। हर्षित राणा ने 43 गेंदों में चार चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 53 रन बनाये। 46वें ओवर में क्रिस्टियन क्लार्क ने विराट कोहली को आउटकर भारत की मैच जीतने की उम्मीद को तगड़ा झटका दिया।  विराट कोहली ने 108 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के लगाते हुए 124 रन बनाये।  भारतीय पारी का 296 के स्कोर पर अंत हो गया।

मिचेल की फॉर्म बरकरार :

Read More दिशा क्रिकेट अकादमी का नागौर दौरा : दिशा ने जीत से किया नागौर दौरे का समापन, मैन ऑफ द सीरीज रहे हर्षित सैनी 

मिचेल ने इस सीरीज में अपनी शानदार फार्म बरकरार रखते हुए 131 गेंदों पर 137 रन में 15 चौके और तीन छक्के लगाये। जबकि फिलिप्स ने 88 गेंदों पर 106 रन में नौ चौके और तीन छक्के मारे। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 219 रनों की साझेदारी भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए न्यूजीलैंड की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने महज पांच रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। हेनरी निकल्स (शून्य), डेवन कॉन्वे (पांच) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद डैरिल मिचेल ने विल यंग के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। 13वें ओवर में हर्षित राणा ने विल यंग (30) को आउटकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई।  

Read More टी-20 रैंकिंग में भारत का दबदबा : अभिषेक-वरुण टॉप पर बरकरार, सिंकदर रजा बने शीर्ष ऑलराउंडर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब