ओवल टेस्ट के पहले दिन लड़खड़ाई भारत की पारी, वर्षा के कारण 64 ओवर का ही खेल हुआ

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही 

ओवल टेस्ट के पहले दिन लड़खड़ाई भारत की पारी, वर्षा के कारण 64 ओवर का ही खेल हुआ
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी टेस्ट के पहले दिन लड़खड़ाते हुए अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 204 रन बना लिए।

लंदन। करुण नायर (52) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी टेस्ट के पहले दिन लड़खड़ाते हुए अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 204 रन बना लिए। वर्षा से बाधित पहले दिन के स्टंप के समय करुण नायर के साथ वाशिंगटन सुन्दर 19 रन बना क्रीज पर मौजूद थे। यह जोड़ी छठे विकेट के लिए 51 रन जोड़ चुकी थी। पहले दिन 64 ओवर का ही खेल हो सका।

इससे पूर्व भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चौथे ओवर में ही उसने यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया। यशस्वी को गस एटकिंसन के रिव्यू पर एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया गया। वे सिर्फ दो रन ही बना सके। भारत का पहला विकेट 10 रन के स्कोर पर गिरा।

इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने भारतीय पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन राहुल जब विकेट पर सेट होते दिख रहे थे, तब ही क्रिस वोक्स की गेंद को कट करने का खामियाजा उन्हें उठाना पड़ा और बोल्ड हो गए। राहुल ने 40 गेंदों खेलकर एक चौके की मदद से 14 रन बनाए। साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने लंच तक टीम का स्कोर दो विकेट पर 72 रन तक पहुंचाया। वर्षा के कारण अम्पायरों ने लंच पहले लेने का फैसला किया।

लंच के बाद सुदर्शन और गिल ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने स्कोर 83 रन तक पहुंचाया लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से शुभमन गिल 21 रन बनाकर रन आउट हो गए। साई सुदर्शन 38 रन बनाकर जोश टंग का शिकार बने। पिछले मैच में शतक लगाकर भारत की हार से बचाने वाले रविन्द्र जडेजा (9) को भी टंग ने अपना शिकार बनाया। भारत की आधी टीम 123 रनों पर ही पवेलियन लौट गई। 

Read More आईपीएल-2026 : जीटी के खिलाफ क्वालिफायर मैच, आरसीबी पर होगा अपना खिताब बचाने का दबाव

 

Read More कॉल्विन शील्ड में एक दिन में लगे 16 शतक, जयपुर-सीकर का रोमांचक मुकाबला टाई रहा

Read More 31वीं राजस्थान सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता : श्रीगंगानगर दोनों वर्गों में बनी चैंपियन, यश यादव और अशनूर रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस