नेशनल पैरा तलवारबाजी जयपुर में, देशभर से डेढ़ सौ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे 18 मेडल इवेंट में

देशभर से 25 राज्यों के डेढ़ सौ से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

नेशनल पैरा तलवारबाजी जयपुर में, देशभर से डेढ़ सौ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे 18 मेडल इवेंट में

दूसरी नेशनल पैरा तलवारबाजी प्रतियोगिता 24-27 मार्च तक सवाई मानसिंह स्टेडियम में, 25 राज्यों के 150 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। पहले दिन क्लासिफिकेशन और बाद में मुकाबले। देवेन्द्र झाझड़िया ने बताया कि पैरा खेलों में भारत ने हाल के वर्षों में शानदार प्रगति की।

जयपुर। दूसरी नेशनल पैरा तलवारबाजी प्रतियोगिता 24 से 27 मार्च तक सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देशभर से 25 राज्यों के डेढ़ सौ से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पैरालंपिक कमेटी और इंडिया के अध्यक्ष देवेन्द्र झाझड़िया और द्रोणाचार्य अवार्डी कोच महावीर सैनी ने सोमवार को यहां प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता के पहले दिन विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा खिलाड़ियों का क्लासिफिकेशन किया जाएगा। बुधवार से मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। झाझड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत करेंगे, जबकि विधायक गोपाल शर्मा, पैरा एथलेटिक्स फेडरेशन के चेयरमैन सत्यनारायण सिमोगा विशिष्ठ अतिथि होंगे।

60 साल में 8, 11 साल में 52 मेडल : झाझड़िया ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में देश तेजी से तरक्की कर रहा है। इसका उदाहरण है कि पिछले 60 साल में पैरालंपिक में जहां भारत ने सिर्फ 8 पदक जीते, वहीं पिछले 11 साल में 52 मेडल जीते हैं। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाएं बढ़ रही हैं। पैरा खिलाड़ियों को भी ओलंपिक पोडियम स्कीम में शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा सालभर ट्रेनिंग सेंटर चल रहे हैं।

पीसीआई करता है 6 खेलों का आयोजन : कोच महावीर सैनी ने बताया कि छह खेलों एथलेटिक्स, स्वीमिंग, पावरलिफ्टिंग, शूटिंग, फेंसिंग और सिटिंग वालीबाल की नेशनल इवेंट का आयोजन पीसीआई द्वारा कराया जाता है। उन्होंने कहा कि फेंसिंग नया खेल है और यह इसकी दूसरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता है।

राजस्थान टीम :

Read More बीसीसीआई का बड़ा फैसला : मैच के दिनों में कोई भी अभ्यास सत्र करने की नहीं होगी इजाजत, टीमों को अलग-अलग प्रैक्टिस विकेट और नेट सुविधा उपलब्ध

दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के महासचिव हिम्मत सिंह गुर्जर ने राजस्थान टीम की घोषणा की।

Read More आईपीएल-2026 से पहले आरसीबी और एसआरएच को लगा झटका, शुरू के मैचों से बाहर रह सकते है हेजलवुड-कमिंस  

पुरुष कैटेगरी ए- सेबर इवेंट में विश्वजीत सिंह शेखावत, वीर सिंह, मोइन खान, फॉयल इवेंट में वीर सिंह, जितेन्द्र कुमार, हवा सिंह, ईपी इवेंट में कैलाश चन्द गुर्जर, विश्वजीत सिंह, मोइन खान।

Read More असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव : 7 और 10 को गुवाहाटी में होने हैं आईपीएल मैच, बदलाव की उम्मीद में जयपुर में तैयारी तेज

पुरुष कैटेगरी बी- सेबर इवेंट में गोविन्द सिंह राजपूत, इरफान खान, फॉयल इवेंट में इरफान खान, ओमप्रकाश बिश्नोई, ईपी इवेंट में गोविन्द सिंह और रतन लाल मीणा।

महिला कैटेगरी ए- सेबर इवेंट में कोमल गुर्जर, सुनीता और सुमन गुर्जर, फॉयल इवेंट कोमल, उमा देवी और ममता वर्मा, ईपी इवेंट में कोमल, ममता और सुनीता।

महिला कैटेगरी बी- सेबर इवेंट में शताब्दी अवस्थी, ज्योति कुमारी, रुकसाना, फॉयल इवेंट में ज्योति, शताब्दी, अनुराधा मीणा, ईपी इवेंट में शताब्दी, ज्योति और अनुराधा।

पुरुष टीम इवेंट- सेबर- विश्वजीत, वीर सिंह, कैलाशचन्द रतन लाल, फॉयल- मोइन खान, इरफान, वीर सिंह, ईपी- कैलाश चन्द, विश्वजीत, मोइन खान, गोविन्द सिंह।

महिला टीम इवेंट- सेबर- कोमल, सुनीता, सुमन, शताब्दी, फॉयल- ज्योति, कोमल, ममता, सुनीता, ईपी- कोमल, ममता, शताब्दी, सुमन। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया जारी, पहली बार 12वीं से पहले घोषित 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया जारी, पहली बार 12वीं से पहले घोषित
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दसवीं का परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड कार्यलय अजमेर पहुंचकर जारी। परीक्षा...
टेक्सास रिफाइनरी में भीषण विस्फोट: लोगों को करीबी ठिकाने में शरण लेने की सलाह, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
खाडी युद्ध के प्रभाव को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा, मनीष तिवारी ने कहा-ईंधन, खाद्यान और दवाईयों की कीमतों में आने वाले समय में होने वाली वृद्धि पर सरकार को बतानी चाहिए योजना
सरड़ा माइक्रो स्टोरेज टैंक के लिए 73.61 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति, 6 गांव होंगे प्रभावित
टिकट कैंसिलेशन नियमों में बदलाव : अब यात्रियों का समय के अनुसार कटेगा पैसा, पढ़ें रेलवे कितना देगा रिफंड
अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्ष जारी: तेहरान में अब तक 600 लोगों की मौत, जान-माल का भारी नुकसान  
LPG संकट पर बीआरएस का विरोध प्रदर्शन, केटीआर ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना