पंजाब ने मिशेल ओवेन को ग्लेन मैक्सवेल की जगह टीम में किया शामिल, 34 टी20 मैचों में कुल 646 रन और  10 विकेट लिए  

3 करोड़ में पंजाब किंग्स में शामिल हुए थे ओवेन

पंजाब ने मिशेल ओवेन को ग्लेन मैक्सवेल की जगह टीम में किया शामिल, 34 टी20 मैचों में कुल 646 रन और  10 विकेट लिए  
चोटिल ग्लेन मैक्सवेल की जगह ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल ओवेन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शेष सत्र के लिए पंजाब किंग्स की टीम में शामिल किया गया है

धर्मशाला। चोटिल ग्लेन मैक्सवेल की जगह ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल ओवेन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शेष सत्र के लिए पंजाब किंग्स की टीम में शामिल किया गया है। पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने 23 वर्षीय ओवेन का टीम में स्वागत करते हुए कहा कि “मुझे लगता है कि हम सभी इस सत्र के अंतिम चरण के लिए मिशेल ओवेन को अपनी टीम में शामिल करके बहुत खुश हैं। वह एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसे मैंने पिछले 12 महीनों में बहुत करीब से देखा है। वह ऐसा खिलाड़ी है जो अलग-अलग क्रम पर बल्लेबाजी कर सकता है और साथ ही कुछ बहुत ही उपयोगी मध्यम गति की गेंदबाजी भी कर सकता है। मैं उसे टीम का हिस्सा बनाकर वास्तव में उत्साहित हूं और जल्द से जल्द उसके यहां आने का इंतजार कर रहा हूं।”

3 करोड़ में पंजाब किंग्स में शामिल हुए ओवेन ने 34 टी20 मैचों में कुल 646 रन बनाए हैं और 10 विकेट लिए हैं। उनके नाम 2 शतक भी हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 108 है। टीम में शामिल होने पर ओवेन ने कहा कि मैं पंजाब किंग्स में शामिल होने का अवसर पाकर वास्तव में उत्साहित हूं। पंजाब किंग्स के मुख्य कार्यकारी सतीश मेनन ने कहा कि हमें विश्वास है कि मिच ओवेन के पास आईपीएल में कामयाब होने के लिए कौशल और स्वभाव है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई