दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'

मिसाइल हमलों के बीच फंसीं पीवी सिंधु और हस्तियां

दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण दुबई एयरपोर्ट पर हवाई संचालन ठप होने से बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और अभिनेता मंचू विष्णु सहित हजारों यात्री फंस गए हैं। सिंधु ने आसमान में मिसाइलें और धमाकों का खौफनाक मंजर साझा करते हुए खुद को सुरक्षित बताया। भारत सरकार और दुबई प्रशासन फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रयासरत हैं।

हैदराबाद। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु, अभिनेता मंचू विष्णु और कई तेलुगु हस्तियां दुबई हवाई अड्डे पर फंसी हुई हैं। सिंधु और विष्णु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

सिंधु तीन मार्च से शुरू होने वाली अखिल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बर्मिंघम जा रही थीं, हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों और सुरक्षा चिंताओं के कारण हवाई अड्डे का संचालन निलंबित होने के बाद दुबई में रुकने के लिए मजबूर हो गईं। वह अपने कोच इरवान्सिया आदि प्रतामा के साथ वहीं फंसी हुई है। अपनी पोस्ट में सिंधु ने कहा कि वे जानलेवा स्थिति से बाल-बाल बची। उन्होंने पास में हुए एक विस्फोट और आकाश में मिसाइलों की आवाजो का वर्णन किया, जो दहशत फैला रही थी।

उन्होंने कहा कि दुबई अधिकारियों और भारत सरकार की समयबद्ध कार्रवाई से उनकी टीम को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में मदद मिली। सिंधु ने दुबई हवाई अड्डे के कर्मचारियों और दुबई स्थित भारतीय उच्चायोग को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अपने परिवार के साथ दुबई में मौजूद अभिनेता मंचू विष्णु ने भी वीडियो और पोस्ट साझा किया और आसमान में तेज आवाजों और मिसाइलों से मची दहशत का वर्णन किया। स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते हुए हजारों यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
विश्वकर्मा इलाके में 51 वर्षीय मनोज कुमार अग्रवाल की हिट एंड रन हादसे में मौत। वे सड़क पार कर रहे...
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण 
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 76,070 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम, पारा गिरने से गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 
इराकी मिलिशिया को बड़ा झटका: कताइब हिज़बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर अबू अली अल अस्करी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत, ईरानी सरकार ने की पुष्टि
ओडिशा कांग्रेस का बड़ा फैसला: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने वाले तीन विधायक निलंबित, पार्टी ह्विप के उल्लंघन का लगाया आरोप
अजमेर में नव संवत्सर 2083 का उल्लास: 18-19 मार्च को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम