राजस्थान ए डिवीजन फुटबॉल लीग : जिंक फुटबॉल अकादमी ने रेहान फुटबॉल क्लब को 4-0 से हराया, पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में हुआ आयोजन

करण बेनीवाल और मनीष मील ने दो-दो गोल किए

राजस्थान ए डिवीजन फुटबॉल लीग : जिंक फुटबॉल अकादमी ने रेहान फुटबॉल क्लब को 4-0 से हराया, पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में हुआ आयोजन

Rajasthan Football Association की ए डिवीजन लीग में Zinc Football Academy ने Rehan Football Club को 4-0 से हराया, करण बेनीवाल व मनीष मील ने दो-दो गोल किए।

जयपुर। जिंक फुटबॉल अकादमी ने पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में खेली जा रही राजस्थान डिवीजन फुटबॉल लीग में रेहान फुटबॉल क्लब को एकतरफा अन्दाज में 4-0 से पराजित कर दिया। जिंक अकादमी की ओर से करण बेनीवाल और मनीष मील ने दो-दो गोल किए। करण ने 36वें मिनट में जिंक को बढ़त दलाई और फिर दूसरे हाफ में 68वें मिनट में बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद मनीष ने 76वें और 78वें मिनट में दो गोल ठोकते हुए टीम की जीत पक्की कर दी।

एक अन्य मैच में जयपुर सिटी फुटबॉल क्लब ने ब्रदर्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 2-0 से शिकस्त दी। विजेता टीम के लिए पहला गोल महिपत पवार ने 23वें मिनट में किया, जबकि दूसरा गोल पहले हाफ के इंजरी टाइम में हर्ष ने किया।

दिन के तीसरे मैच में सनराइज फुटबॉल क्लब ने जेरठी फुटबॉल क्लब को 6-2 से हराया। सनराइज की ओर से कुशाग्र ने पहले ही मिनट में गोल कर दिया। वहीं दियासन रावत (छठे मिनट), मोहम्मद सुफियान (24वें मिनट), चित्रांशु (60वें मिनट), बिटू प्रधान (71वें मिनट) और बिशाल बरमन (73वें मिनट) ने गोल किए। राजस्थान फुटबाल एसोसिएशन के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि 20 मार्च से शुरू हुई लीग में अब तक 33 हो चुके हैं। अब 22 अप्रैल को अगले तीन मैच खेले जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : मतदान से 48 घंटे पहले बाइक रैलियों पर प्रतिबंध, आयोग मतदाताओं को डराने-धमकाने की किसी भी कोशिश को नहीं करेगा बर्दाश्त  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : मतदान से 48 घंटे पहले बाइक रैलियों पर प्रतिबंध, आयोग मतदाताओं को डराने-धमकाने की किसी भी कोशिश को नहीं करेगा बर्दाश्त 
पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने बाइक रैलियों पर रोक लगा दी है। मतदान...
सचिवालय के बैठक कक्षों में अब केवल विभागीय बैठकों की अनुमति, सख्त दिशा-निर्देश जारी
ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया, तो उसे 'अभूतपूर्व समस्याओं' का करना पड़ेगा सामना : डोनाल्ड ट्रंप
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज : छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा बड़े पर्दे पर, जानें रिलीज डेट
पुष्कर घाटी बस हादसा : बिना रजिस्ट्रेशन और परमिट के चल रही थी बस, गंभीर लापरवाही की जांच के लिए विशेष कमेटी का गठन
खड़गपुर सदर में कड़ा मुकाबला : दिलीप घोष बनाम सरकार फिर आमने-सामने, जाति, समुदाय, मतदान प्रतिशत और अब मतदाताओं की अनुपस्थिति पर ध्यान केंद्रित 
जमीन विवाद में भाई ने की बहन की हत्या : आरोपी भाई से पूछताछ जारी, जानें पूरा मामला