आईपीएल-2026 : जीत के साथ अभियान का आगाज करने उतरेंगी राजस्थान और चेन्नई, चोट के कारण शुरूआती मैचों में नहीं खेलेंगे धोनी

ब्रेविस शुरूआती 2-3 मैच से हुए बाहर 

आईपीएल-2026 : जीत के साथ अभियान का आगाज करने उतरेंगी राजस्थान और चेन्नई, चोट के कारण शुरूआती मैचों में नहीं खेलेंगे धोनी

आईपीएल-2026 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में। संजू सैमसन पूर्व टीम के खिलाफ खेलेंगे। रियान पराग राजस्थान की कप्तानी करेंगे, जडेजा लौटे। धोनी चोटिल, ब्रेविस शुरुआती मैचों से बाहर। दोनों टीमें खराब पिछले सीजन के बाद नई शुरुआत चाहती।

गुवाहाटी। आईपीएल-2026 की शुरूआत हो चुकी है। सत्र का तीसरा मुकाबला पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। दोनों टीमें पिछले सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार नई शुरूआत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

सैमसन के लिए भावुक होंगे पल :

इस मुकाबले की सबसे दिलचस्प बात संजू सैमसन का अपनी पूर्व टीम राजस्थान के खिलाफ खेलना है। लंबे समय तक टीम का नेतृत्व करने वाले सैमसन अब चेन्नई की ओर से मैदान में उतरेंगे, जिससे इस मैच में भावनात्मक रंग भी जुड़ गया है। हाल ही में टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद सैमसन आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और सीएसके में कप्तान ऋतुराज के साथ अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, धोनी चोट के चलते शुरूआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

जडेजा की घर वापसी :

Read More आईपीएल- 2026 : चेन्नई 5 विकेट से जीती, लखनऊ प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर

दूसरी ओर, राजस्थान के लिए यह एक नए दौर की शुरूआत है, जहां टीम की कमान रियान पराग के हाथों में है। रवींद्र जडेजा की वापसी से टीम को अनुभव मिला है, जबकि बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। हालांकि, टीम की गेंदबाजी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है और उसे बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पिछले सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां चेन्नई अंक तालिका में सबसे नीचे रही, जबकि राजस्थान नौवें स्थान पर था।

Read More बीसीसीआई की तर्ज पर अब आरसीए के घरेलू मैचों में भी होंगे मैच रैफरी, शुरुआत कॉल्विन शील्ड से

ब्रेविस शुरूआती 2-3 मैच से हुए बाहर :

Read More आरसीए ने घोषित किया कॉल्विन शील्ड का कार्यक्रम : आठ दिन में तीन सेंटरों पर होंगे 106 मैच, जयपुर में सबसे ज्यादा 64

आईपीएली-2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के डेवाल्ड ब्रेविस शुरूआती 2-3 मैच से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं। एक दिन पहले एमएस धोनी भी दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गए थे। ब्रेविस की जगह मैथ्यू शॉर्ट या सरफराज खान को मौका मिल सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद
यमुना जल समझौते में राजस्थान के लिए अहम प्रगति। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से हरियाणा ने सहमति दी। परियोजना...
जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत