राजस्थान को हरा गुजरात टाइटंस अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची, सुदर्शन के शानदार फिफ्टी के बाद कृष्णा-किशोर की घातक गेंदबाजी

शुरुआत खराब रही 

राजस्थान को हरा गुजरात टाइटंस अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची, सुदर्शन के शानदार फिफ्टी के बाद कृष्णा-किशोर की घातक गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के 23 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से पराजित कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। 

अहमदाबाद। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (82) के शानदार अर्द्धशतक के बाद प्रसिद्ध कृष्णा (24 पर 3), साई किशोर (20 पर 2) व राशिद खान (37 पर 2) की घातक गेंदबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के 23 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से पराजित कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। 

गुजरात 5 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स को दूसरे स्थान पर धकेलते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। वही राजस्थान 5 मैचों में तीसरी हार के साथ 6 अंकों के साथ अंक तालिका में 7 वें स्थान पर है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 217 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में राजस्थान रॉयल्स पारी 19.2 ओवर में 159 रनों पर ढेर हो गई। 

शुरुआत खराब रही : 

218 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी खराब रही। राजस्थान ने 12 रन पर ही शीर्ष दो विकेट गंवा दिए। कप्तान संजू सैमसन और रियान पराग ने सावधानीपूर्वक खेलते हुए स्कोर को 60 रन तक पहुंचाया। खेजरोलिया ने रियान पराग को बटलर के हाथों लपकवा इस जोड़ी को जुदा किया। सैमसन और पराग की जोड़ी ने 26 गेंदों में 42 रन बनाए।  आठवें ओवर में राशिद खान ने ध्रुव जुरेल (5) को पवेलियन लौटा राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 4 विकेट  पर 68 रन कर दिया। इसके बाद संजू सैमसन और हेत्मायर ने धैर्यपूर्वक खेलते हुए राजस्थान का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। प्रसिद्ध कृष्णा ने संजू सैमसन को साई किशोर के हाथों कैच करवाया। राशिद ने शुभम दुबे (1) को व कृष्णा ने आर्चर (4) को सस्ते में पवेलियन लौटा दी। 16 वें ओवर की आखिरी गेंद  पर कृष्णा ने हेत्मायर को साई किशोर के हाथों कैच करवा राजस्थान की जीत की संभावनाओं को खत्म कर दिया। इससे पूर्व गुजरात टाइटंस ने ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन  (82 ), जॉस बटलर (36) और शाहरुख खान (36) व राहुल तेवतिया की 24 रनों की नाबाद पारी की बदौलत गुजराज टाइटंस ने 20 ओवर में 219 रन बनाए।

Read More आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स की नई आईपीएल जर्सी का अनावरण, जेके लक्ष्मी सीमेंट का दोबारा जुड़ाव

राजस्थान रॉयल्स की ओर से तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट लिये। संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 

Read More पांचवां किसान गोल्फ कप संपन्न : अभ्युदय, कुणाल, हृदयान, मनीष व आलोक ने जीते खिताब 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत