राजस्थान तैराकी संघ ने की कैलेंडर की घोषणा : जयपुर में होगी सीनियर स्टेट चैंपियनशिप, जूनियर की मेजबानी मिली राजसमन्द को

एक कमेटी गठित करने का भी निर्णय लिया

राजस्थान तैराकी संघ ने की कैलेंडर की घोषणा : जयपुर में होगी सीनियर स्टेट चैंपियनशिप, जूनियर की मेजबानी मिली राजसमन्द को

29 मई से सीनियर राज्य तैराकी चैंपियनशिप और राजसमन्द जिला को जूनियर चैंपियनशिप की मेजबानी, संभवतः उदयपुर में 15 जुलाई से होगी। अनिल व्यास की अध्यक्षता में एजीएम में निर्णय हुए। आयोजन खर्च में राज्य संघ सहयोग, नए जिलों में इकाइयों के गठन हेतु समिति बनाई।

जयपुर। राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता इस साल जयपुर में आयोजित की जाएगी, जबकि जूनियर चैंपियनशिप की मेजबानी राजसमन्द जिले को सौंपी गई है। भीलवाड़ा में राज्य तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास की अध्यक्षता में संपन्न राज्य संघ की साधारण सभा की बैठक में यह निर्णय लिए गए। इसके साथ ही प्रदेश में नव गठित जिलों में नई इकाइयों के गठन के लिए एक कमेटी गठित करने का भी निर्णय लिया गया।

एजीएम के बाद अध्यक्ष अनिल व्यास ने बताया कि सीनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए जयपुर जिले का प्रस्ताव आया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। सीनियर स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन 29 मई से जयपुर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी राजसमन्द को सौंपी गई है। यह प्रतियोगिता उदयपुर में संभवत: 15 जुलाई से आयोजित की जाएगी।

आयोजन में राज्य संघ देगा मदद :

व्यास ने बताया कि एजीएम में यह भी तय किया गया कि स्टेट चैंपियनशिप के आयोजन में राज्य संघ की ओर से मेजबान जिला संघ को पूरी मदद की जाएगी। चैंपियनशिप के दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों के आवास खर्च के साथ ही पदक, स्टेशनरी और तकनीकी अधिकारियों के यात्रा और आवास का खर्च भी राज्य संघ द्वारा वहन किया जाएगा। जिला संघ पर अब सिर्फ प्रतियोगिता के वेन्यू, वहां की जाने वाली व्यवस्था और भोजन का खर्च रहेगा।

Read More आईपीएल-2026 : केकेआर की लगातार तीसरी जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर कोलकाता ने प्ले ऑफ की उम्मीद को जिंदा रखा

नए जिलों के लिए कमेटी गठित :

Read More आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा रन चेज, लखनऊ को 6 विकेट से हराया

व्यास ने बताया कि प्रदेश के नवगठित जिलों में से चार जिलों से जिला इकाई के गठन का प्रस्ताव एजीएम में आया। इस पर निर्णय के लिए विनोद सनाढ्य की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। संघ के सचिव गौतम सिंह चौहान इसके सदस्य सचिव होंगे। समिति की रिपोर्ट के आधार पर नये जिलों में इकाई गठित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Read More 10वां दिशा कप : दिशा क्रिकेट एकेडमी की एकतरफा जीत, लक्ष्य एकेडमी को 6 विकेट से रौंदा

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव