रणजी ट्रॉफी सेमी फाइनल : राहुल और देवदत्त के शतक, कर्नाटक के 2 पर 355 रन

बंगाल पारी में सुदीप कुमार घरामी का नाबाद शतक 

रणजी ट्रॉफी सेमी फाइनल : राहुल और देवदत्त के शतक, कर्नाटक के 2 पर 355 रन

रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कर्नाटक ने उत्तराखंड के खिलाफ पहले दिन 2 विकेट पर 355 रन बनाए। देवदत्त (148) और केएल राहुल (141) ने 278 रन की साझेदारी की। दूसरे मैच में बंगाल ने जम्मू-कश्मीर के विरुद्ध 5 विकेट पर 249 रन बनाए, जहां सुदीप कुमार घरामी 136 रन बनाकर नाबाद रहे।

लखनऊ। देवदत्त पड़िक्कल (नाबाद 148) और केएल राहुल (141) की शतकीय पारियों की बदौलत कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले के पहले दिन रविवार को स्टंप्स  के समय उत्तराखंड के खिलाफ दो विकेट पर 355 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टॉस जीतकर उत्तराखंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने नौवें ओवर में मयंक अग्रवाल (5) का विकेट गंवा दिया। उन्हें आदित्य रावत ने आउट किया। इसके बाद देवदत्त ने केएल राहुल के साथ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए दूसरे विकेट के लिए 278 रन जोड़े। 75वें ओवर में आदित्य रावत ने केएल राहुल को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।  केएल राहुल ने 211 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 141 रनों की शतकीय पारी खेली। दिन का खेल समाप्त होने के समय कर्नाटक ने दो विकेट पर 355 रन बना लिए थे। देवदत्त पड़िक्कल (नाबाद 148) और करुण नायर (नाबाद 37) क्रीज पर मौजूद थे।

बंगाल पारी में सुदीप कुमार घरामी का नाबाद शतक :

कल्याणी में दूसरे सेमीफाइनल में सुदीप कुमार घरामी (नाबाद 136) की शतकीय, कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (49) और शाहबाज अहमद (42) की जुझारू पारियों की बदौलत बंगाल ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय पांच विकेट पर 249 रन बना लिए। जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी और सुनील कुमार ने दो-दो विकेट लिए। आबिद मुश्ताक ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत  सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 
राजस्थान के सरकारी गेस्ट हाउस में चाय-नाश्ता और भोजन की दरों में बड़ी बढ़ोतरी। अब चाय 25 रुपए, कॉफी 40...
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर ED का शिकंजा: 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां जब्त, तलाशी के बाद कार्रवाई का आदेश
पंचायत चुनावों में देरी : आयोग नहीं विभाग जिम्मेदार, निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर पत्र लिखकर चेताया
राज्यसभा चुनाव: संभावित क्रॉस वोटिंग के मद्देनजर ओडिशा कांग्रेस के 6 विधायक बेंगलुरु पहुंचे, जरूरी बैठकों और प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेने का निर्देश
एलपीजी संकट से मचा हड़कंप : इंडक्शन चूल्हों की मांग में 50 प्रतिशत का इजाफा, जयपुर के रेस्टोरेंट-केटरिंग-हलवाई अब बिजली पर निर्भर
‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी