वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत, बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति की बैठक 24 सितंबर को होगी 

चयन समीति 15 सदस्यीय दल का चयन करेगी

वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत, बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति की बैठक 24 सितंबर को होगी 
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति की 24 सितंबर को बैठक होने वाली है।

पता चला है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समीति 15 सदस्यीय दल का चयन करेगी, जिसमें पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए चयनित दल की तुलना में दो कम खिलाड़ी होंगे। इस साल इंग्लैंड में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान टीम के उपकप्तान रहे पंत को मेनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट के दौरान बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था। पहली पारी में वह बाद में बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन ओवल में खेले गए अंतिम टेस्ट के लिए उनकी जगह पर एन जगदीशन को भारतीय दल में शामिल किया गया। पंत इस समय बेंगलुरु स्थिति एनसीए के सेंटर आॅफ एक्सीलेंस में हैं। ऐसा समझा जाता है कि पंत को बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास शुरू करने से पहले एनसीए की मेडिकल टीम से आगे की अपडेट का इंतजार है। वेस्टइंडीज सीरीज के बाद भारत को आॅस्ट्रेलिया में सफेद गेंद सीरीज भी खेलनी है। पंत की अनुपस्थिति में वेस्टइंडीज सीरीज के लिए ध्रुव जुरेल के भारत के लिए प्रमुख विकेटकीपर की भूमिका निभाने की उम्मीद है। जुरेल इस समय लखनऊ में हैं और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ जारी दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ए दल का हिस्सा हैं। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में जुरेल ने अंतिम दो टेस्ट में विकेटकीपिंग भी की थी।

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में पारी की शुरूआत करने  वाले जगदीशन ने भी जुरेल के साथ विकेटकीपिंग की थी। ऐसे में जगदीशन को चयनकर्ता वेस्टइंडीज सीरीज के लिए बैकअप विकेटकीपर के तौर पर भारतीय दल का हिस्सा बना सकते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस