राइजिंग स्टार्स कप : हर्षित सैनी के धमाकेदार शतक से कोडाई क्रिकेट एकेडमी 9 विकेट से जीती

विवान सिंह शेखावत ने भी नाबाद 71 रनों का शानदार योगदान दिया

राइजिंग स्टार्स कप : हर्षित सैनी के धमाकेदार शतक से कोडाई क्रिकेट एकेडमी 9 विकेट से जीती
राइजिंग स्टार्स कप अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में कोडाई क्रिकेट एकेडमी ने आरडी क्रिकेट एकेडमी को 9 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आर डी क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए।

जयपुर। राइजिंग स्टार्स कप अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में कोडाई क्रिकेट एकेडमी ने आरडी क्रिकेट एकेडमी को 9 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आर डी क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए। उनकी ओर से विहेश कुमार चेची और ओजस शर्मा ने 31-31 रनों की पारी खेली। आदित्य सोनी ने 24, हिमांक सैनी ने 17, अक्ष चौधरी ने 15, सोनाक्षी गुर्जर ने 11 और समर प्रताप सिंह ने नाबाद 8 रन जोड़े। मयंक बदगोत्रा ने 2 रन बनाए, जबकि हर्षवर्धन और चिराग सोनी शून्य पर आउट हुए। कोडाई एकेडमी की तरफ से पार्थव और सम्यक जैन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि राघव तिवारी, आरव और दृष्टि यादव को 1-1 सफलता मिली। इशान, राघव यादव और गोपाल शास्त्री ने भी गेंदबाजी में योगदान दिया।

जवाब में, कोडई क्रिकेट एकेडमी ने मात्र 18.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 186 रन बना लिए। देवेश श्रीवास्तव 1 रन बनाकर समर प्रताप सिंह का शिकार बने। इसके बाद कप्तान हर्षित सैनी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 53 गेंदों में 16 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रनों की शतकीय पारी खेली। विवान सिंह शेखावत ने भी नाबाद 71 रनों का शानदार योगदान दिया। आरडी एकेडमी के गेंदबाज मयंक बदगोत्रा, विहेश चेची, आदित्य सोनी और चिराग सोनी विकेट लेने में नाकाम रहे। श्रेयंश जैन (विकेटकीपर) सहित राघव तिवारी, राघव यादव, सम्यक जैन, पार्थव, इशान, दृष्टि यादव और आरव गौतम को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।

 

Read More विश्व कप सपना टूटा, मैदान पर ही छलके रोनाल्डो के आंसू

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत