रोलर स्केटिंग व ऑल इंडिया मैराथन के विजेताओं का किया सम्मान

इशिका उपाध्याय ने 3000 मीटर क्वॉड कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया

रोलर स्केटिंग व ऑल इंडिया मैराथन के विजेताओं का किया सम्मान

11 मई को आगरा में सम्पन्न प्रथम स्टेट रोड रैंकिंग रोलर स्केटिंग चैंपियन एवं मैराथन-3 प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान किया गया। 

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना इंटर कॉलेज प्रांगण में 11 मई को आगरा में सम्पन्न प्रथम स्टेट रोड रैंकिंग रोलर स्केटिंग चैंपियन एवं मैराथन-3 प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान किया गया। 

प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में इशिका उपाध्याय ने 3000 मीटर क्वॉड कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि आकाश दीप उपाध्याय बालाकों की 3000 मीटर क्वॉड कैटेगरी में तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ अन्य विजयी प्रतिभागी शिवम यादव, ध्रुवी त्रिपाठी, निहिरा त्रिपाठी, अर्चना उपाध्याय, आकर्ष श्रेष्ठ और शिवान्या यादव सहित सभी को बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने फूलों का हार, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे आज जो मेहनत कर रहे हैं, वह आने वाले समय में निश्चित रूप से हमारे जिले, प्रदेश, देश और बरेका का नाम गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने अभिभावकों और प्रशिक्षकों को भी उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में बरेका संस्थान के सचिव आलोक कुमार के साथ ही बरेका में रोलर स्केटिंग के प्रशिक्षकगण अभिषेक उपाध्याय, अर्चना उपाध्याय, ज्योति राय, व सीमा भी उपस्थित थे।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित