आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला

तीन अंक हासिल करना टीम का  लक्ष्य 

आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला

राजस्थान यूनाइटेड एफसी बुधवार शाम विद्याधर नगर स्टेडियम में चानमारी एफसी से भिड़ेगी। सीजन के अहम दौर में टीम के लिए यह मैच महत्वपूर्ण। कोच विक्रांत शर्मा ने तीन अंक लक्ष्य बताया। चेयरमैन केके टाक ने भरोसा जताया। मुकाबले में कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

जयपुर। राजस्थान यूनाइटेड एफसी इंडियन फुटबॉल लीग के अपने चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी एफसी का सामना करेगा। यह मैच विद्याधर नगर स्टेडियम में शाम 4 बजे खेला जाएगा। सीजन के निर्णायक दौर में पहुंच चुकी टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। राजस्थान यूनाइटेड के पास अब केवल दो घरेलू मैच शेष हैं, ऐसे में टीम अपने घरेलू मैदान के लाभ का पूरा उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण अंक जुटाना चाहेगी। टीम की नजर इस मुकाबले में जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर रहेगी। मिजोरम के आइजोल से आने वाली चानमारी एफसी अपनी तेज और अनुशासित खेल शैली के लिए जानी जाती है, जिससे मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है।

तीन अंक हासिल करना टीम का लक्ष्य : कोच

मुकाबले से पहले क्लब के चेयरमैन केके टाक ने कहा कि टीम ने कड़ी मेहनत की है और उन्हें खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पूरा भरोसा है। वहीं, मुख्य कोच विक्रांत शर्मा ने कहा कि टीम पूरी तरह तैयार है और हर मैच में तीन अंक हासिल करना ही उनका लक्ष्य है।

यह रहेंगे मौजूद :

Read More आईपीएल का जयपुर में पहला मुकाबला : रियायती टिकट के लिए लंबी कतार, छात्रों ने घंटों की मशक्कत

मैच के दौरान कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक रामप्रसाद, जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर कुसुम यादव अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 

Read More आईपीएल-2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिल्टस को 9 विकेट से हराया, जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने बरपाया कहर

Post Comment

Comment List

Latest News

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी: सेंसेक्स में 500 अंक की बढ़त, इन कंपनियों पर रखें नजर घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी: सेंसेक्स में 500 अंक की बढ़त, इन कंपनियों पर रखें नजर
घरेलू शेयर बाजार में आज सेंसेक्स 500 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 77,461 के स्तर पर पहुंच गया।...
बंगाल विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण : 142 सीटों के लिए मतदान जारी, ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच मुख्य मुकाबला
नाके पर निगरानी, हर वाहन पर नजर : अपराध कर फरार होने की कोशिश की तो तुरंत दबोचे जाएंगे बदमाश, 40 नाकाबंदी पॉइंट और 200 पुलिसकर्मी, रोज 500 वाहनों की जांच
एडवोकेट और साधुओं की कार टकराई : बाउंसरों ने अधिवक्ता को पीटा, वीडियो बना रहे होमगार्ड जवान को गाड़ी में डाला; DELETE करने के बाद छोड़ा
हीट वेव का कहर, तपती धूप से बेहाल हुआ जनजीवन : राहत में जुटा निगम, प्रमुख चौराहों पर लगाएगा ग्रीन नेट; गर्मी के मौसम में सड़कों पर किया जाएगा छिड़काव
प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार : सूरज गरमाया, झुलसी काया; आज भी जयपुर सहित एक दर्जन जिलों में आंधी और बारिश के आसार
घुंघरुओं की गूंज में तांडव का तेज : जयपुर घराने का कथक रचता है लय और शक्ति की अद्भुत कहानी, राजस्थानी वीरता, शिव तांडव की ऊर्जा और कृष्ण भक्ति की कोमलता का अनोखा संगम