आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 

राजस्थान रॉयल्स दूसरे चरण में चार घरेलू मैच एसएमएस स्टेडियम में खेलेगी

आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 

आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत 28 मार्च से। पहले चरण का कार्यक्रम जारी, जिसमें पहला मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में। गत विजेता आरसीबी खिताब बचाने उतरेगी। विराट कोहली ने तैयारियां शुरू कर दी।

नई दिल्ली। आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरूआत 28 मार्च से होगी। बीसीसीआई ने आज पहले चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहला मुकाबला 28 मार्च को गत विजेता आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा।

आगामी सत्र के लिए जमकर पसीना बहा रहे कोहली :

आईपीएल-2026 की शुरूआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 28 मार्च से टूनार्मेंट के 19वें संस्करण का आगाज होगा। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्टार बल्लेबाज का नेट्स में अभ्यास करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खिताब बचाने उतरेगी आरसीबी :

Read More आईपीएल-2026 : लगातार तीन हार के बाद अब संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है कप्तानी, सीएसके की शुरुआत खराब रही

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। आरसीबी की टीम इस बार खिताब का बचाव करने उतरेगी। आरसीबी के प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि टीम ग्रुप चरण में अपने पांच मुकाबले घरेलू स्टेडियम चिन्नास्वामी में ही खेलेगी। इसके लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ से मंजूरी मिल चुकी है।

Read More आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस की रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया

चुनाव के कारण कार्यक्रम की घोषणा में हुई देरी :

Read More एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की बेटियों का जलवा : 4 गोल्ड, 2 सिल्वर समेत 10 मेडल के साथ टॉप पर

पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिस कारण आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा में देरी हुई। दरअसल, जिन तीन राज्यों में आईपीएल के मुकाबले खेले जाने हैं उनके विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान अब तक नहीं हुआ है। इनमें अमस, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल हैं। कोलकाता (पश्चिम बंगाल में) और चेन्नई (तमिलनाडु में) क्रमश: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के घरेलू मैदान हैं, जबकि गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा वेन्यू है।

आरआर पहले फेज में गुवाहाटी में खेलेगी :

आरआर इस पहले फेज में अपने सीजन का गुवाहाटी लेग खत्म करेगी, जिसमें वेन्यू पर तीन मैच शामिल हैं। उनके बाकी चार होम गेम उनके मेन होम ग्राउंड, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। जब से आईपीएल 2008 में शुरू हुआ है, तब से शेड्यूल दो हिस्सों में अनाउंस किया गया है, जब भी देश में आम चुनाव हुए हैं - 2009, 2014, 2019 और 2024 में - या टूर्नामेंट में शामिल राज्यों में असेंबली चुनाव हुए हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ