सीनियर ट्रायो सीरीज : मयंक और वीरेन के अर्धशतक से एसआर क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

कोडाई क्रिकेट एकेडमी को 79 रनों से दी करारी शिकस्त

सीनियर ट्रायो सीरीज : मयंक और वीरेन के अर्धशतक से एसआर क्रिकेट एकेडमी फाइनल में
मुहाना के कोडाई क्रिकेट ग्राउंड पर सीनियर ट्रायो सीरीज के क्वालीफायर-1 में एसआर क्रिकेट एकेडमी ने कोडाई क्रिकेट एकेडमी को 79 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। एसआर ने 266 रन। मयंक शर्मा ने 75 और कप्तान वीरेन सिंह ने 61 रन।

जयपुर। मुहाना स्थित कोडाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सीनियर ट्रायो सीरीज के क्वालीफायर-1 मुकाबले में एसआर क्रिकेट एकेडमी ने कोडाई क्रिकेट एकेडमी को 79 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस धमाकेदार जीत के साथ ही एसआर क्रिकेट एकेडमी ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 39.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 266 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मयंक शर्मा ने 71 गेंदों में 10 चौकों की मदद से सर्वाधिक 75 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि कप्तान वीरेन सिंह ने 68 गेंदों में 61 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मध्यक्रम में लविश परधान ने भी 36 रन बनाए। कोडाई एकेडमी की ओर से कप्तान मोंटी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर 4 विकेट झटके, वहीं सम्यक जैन और दृष्टि यादव को 2-2 विकेट मिले।

267 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोडाई क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम 36 ओवरों में 187 रनों पर ही सिमट गई। टीम के लिए सम्यक जैन ने 80 गेंदों में 69 रनों की जुझारू पारी खेली और तन्वी वर्मा ने 28 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग न मिलने के कारण टीम लक्ष्य से दूर रह गई। एसआर क्रिकेट एकेडमी के लिए मयंक शर्मा ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल किया और 24 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि अजीत सिंह राठौड़ को 2 सफलताएं मिलीं। मयंक शर्मा को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सराहा गया।

 

Read More दलीप ट्रॉफी : इशान किशन तिहरे शतक से चूके, पूर्व ने बनाया रनों का पहाड़

Post Comment

Comment List

Latest News

एमबीएस अस्पताल की एम्बुलेंस सेवा खुद बीमार, 14 साल पुरानी गाड़ियों से ढो रहे गंभीर मरीज एमबीएस अस्पताल की एम्बुलेंस सेवा खुद बीमार, 14 साल पुरानी गाड़ियों से ढो रहे गंभीर मरीज
एडवांस लाइफ सपोर्ट की जरूरत, बेसिक सुविधाओं से चल रहा काम; 5 में से 2 एम्बुलेंस अगले साल होंगी एक्सपायर।...
असर खबर का : पाइप लाइन लीकेज हुआ दुरूस्त, पेयजल आपूर्ति सुधरेगी
मुख्य सचिव से पुलिस महानिदेशक की शिष्टाचार भेंट, कानून व्यवस्था, साइबर अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग पर हुई चर्चा
एड्रियनज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट, आरडी क्रिकेट एकेडमी ने कोडाई स्पोर्ट्स एकेडमी को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी
BRICS समिट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे जिनपिंग, मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
सीनियर ट्रायो सीरीज : मयंक और वीरेन के अर्धशतक से एसआर क्रिकेट एकेडमी फाइनल में