SHS ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 80 रनों से हराया, जयेश सिंह और हेमेंद्र शेखावत चमके

एंजेल जोशी ने घातक गेंदबाजी करते हुए झटके 5 विकेट

SHS ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 80 रनों से हराया, जयेश सिंह और हेमेंद्र शेखावत चमके
10वीं दिशा कप 2026-2027 के लीग मैच में SHS ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 80 रनों से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए SHS की टीम 36.3 ओवरों में 220 रनों पर सिमट गई।

जयपुर। 10वीं दिशा कप 2026-2027 के लीग मैच में SHS ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 80 रनों से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए SHS की टीम 36.3 ओवरों में 220 रनों पर सिमट गई। टीम के कप्तान जयेश सिंह ने शानदार 86 रनों की पारी खेली। पीयूष वर्मा ने 34, दक्ष माथुर ने 21, भाटी_18 ने 23 और लक्षयराज सिंह चौहान ने 18 रन बनाए। वहीं योगित यादव, नीरव सैनी, अंश चतुर्वेदी, अधिराज सिंह चौहान और खुशाल लखन सस्ते में आउट हुए, जबकि निमांश बनर्जी 1 रन पर नाबाद रहे। जयपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से एंजेल जोशी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। हेमेंद्र सिंह शेखावत को 2, जबकि ध्रुव, शिवांश और शिवांश शर्मा को 1-1 विकेट मिला। देवंश राठौड़, पंकज कुमार और विभोर सिंह को कोई सफलता नहीं मिली।

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 30.5 ओवरों में महज 140 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए हेमेंद्र सिंह शेखावत ने जुझारू 55 और समर ने 38 रनों की पारी खेली। इनके अलावा म्हादव टाक, ग्राविक टाक, यश वर्धन सिंह, देवंश राठौड़ और विभोर सिंह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। शिवांश शर्मा, जयवर्धन और पंकज कुमार शून्य पर आउट हुए, जबकि ध्रुव 0 पर नाबाद रहे। SHS की ओर से कप्तान जयेश सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। अधिराज सिंह चौहान ने 2, जबकि निमांश बनर्जी और पीयूष वर्मा ने 1-1 विकेट लिया। लक्षयराज सिंह चौहान और योगित यादव को कोई विकेट नहीं मिला। जयेश सिंह को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैच का हीरो माना गया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल जयपुर पहुंचेंगे, सवाई माधोपुर व बूंदी के कार्यक्रमों में लेंगे भाग लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल जयपुर पहुंचेंगे, सवाई माधोपुर व बूंदी के कार्यक्रमों में लेंगे भाग
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को जयपुर पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट, बूंदी के कापरेन...
जेकेलोन अस्पताल में नया नियम बना परेशानी, सफाई के नाम पर मरीज के परिजनों को निकाल देते है बाहर
छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार : खड़गे ने की प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले- पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित
कोचिंग में सेंसर डोर बन रहे मौत का रास्ता, जानें पूरा मामला
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट, लोकभवन में हुई मुलाकात
कोलकाता में ढ़हा निर्माणाधीन गोदाम: हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत, मलबे में दबे 50 से अधिक लोग, रेस्क्यू ऑपेरशन जारी
सांगानेर में चाकूबाजी : शादी के ठीक पहले आरोपी को पुलिस ने दी सुरक्षा, युवक की मौत