टी-20 विश्व कप : डबल सुपर ओवर के बाद जीता दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत

अफगानिस्तान ने कराया मैच टाई 

टी-20 विश्व कप : डबल सुपर ओवर के बाद जीता दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत

टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में हराया। दोनों टीमों ने 187-187 रन बनाए और पहला सुपर ओवर भी 17-17 से बराबर रहा। दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 23 रन बनाए, जबकि अफगानिस्तान 19 रन ही बना सका।

अहमदाबाद। दक्षिण अफ्रीका ने अपना धैर्य बनाए रखते हुए अफगानिस्तान को टी-20 विश्व कप में दूसरे सुपर ओवर तक खिंचे मुकाबले में रोमांचक अंदाज में हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 187 रन बनाए, जबकि अफगानिस्तान ने 19.4 ओवर में 187 रन बनाए। फैसले के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया जिसमें दोनों टीमों ने 17-17 रन बनाए। दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 23 रन बनाए जबकि अफगानिस्तान की टीम दो विकेट पर 19 रन ही बना सकी।

मैच में खूब दिखा रोमांच :

यह मुकाबला, जिसमें पेंडुलम कई बार किसी भी दिशा में घूमा, जिसके खत्म होने का कई बार वादा किया गया था, आखिरकार दूसरे सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर तय हुआ। मैच आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ही खत्म हो सकता था, जब कगिसो रबाडा ने नूर अहमद को कवर पर कैच कराया। लेकिन पेसर ने ओवरस्टेप कर दिया था। यह अफगानिस्तान के लिए राहत की बात थी, जो आखिरी ओवर में सिर्फ एक विकेट के साथ 13 रन का पीछा कर रहा था। अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने तीन और राशिद खान ने दो विकेट लिए।

द. अफ्रीका ने बनाए 187/6 :

Read More आईपीएल का शेड्यूल नहीं आया, लेकिन तैयारियां जोरों पर, बीसीसीआई की टीम ने लिया स्टेडियम का जायजा

मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए। रायन रिकल्टन ने 61 और क्विंटन डी कॉक ने 59 रनों की शानदार पारियां खेलीं। डेवाल्ड ब्रेविस ने 23 और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रनों का योगदान दिया।

Read More ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल के चैंपियन का फैसला, सेमीफाइनल में राजस्थान का मुकाबला नॉर्दर्न रेलवे से 

अफगानिस्तान ने कराया मैच टाई :

Read More दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'

अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज की शानदार 84 रनों की पारी की बदौलत 19.4 ओवर में ऑलआउट होने से पहले स्कोर 187 पर पहुंचा मैच टाई करा दिया। दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी ने तीन तथा मार्को यानसन, कैगिसो रबाडा, जार्ज लिंडे और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
एमजेआरपी के व्यूजुअल आर्ट्स डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका संग्रहालय का ज्ञानवर्धक शैक्षणिक दौरा किया।
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं