स्पिनरों ने दिलाई भारत को अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से किया पराजित

हमें अपने गेंदबाजों पर भरोसा था : गिल

स्पिनरों ने दिलाई भारत को अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से किया पराजित
भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट में पारी और 300 रनों से हराया। डेब्यू करने वाले मानव सुथार पहली पारी में 6 और दूसरी में 1 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने भी महत्वपूर्ण विकेट लिए।

मुल्लांपुर। लेप्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार (कुल 7 विकेट), ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर (5 विकेट) और चायना मैन गेंदबाज कुलदीप यादव (3 विकेट) की दमदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन फॉलोऑन खेल रही अफगानिस्तान को दूसरी पारी में 112 पर ढेर कर मुकाबला पारी और 300 रनों से जीत लिया। यह भारत के अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। मानव सुथार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ मैच का पुरस्कार मिला। मानव सुथार ने अपने पर्दापण टेस्ट की पहली पारी में छह और दूसरी पारी में एक विकेट लिया। वही वॉशिंगटन सुंदर ने कुल पांच विकेट और कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटक कर भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

तीसरे दिन गिरे 14 विकेट :

चायकाल के बाद भारतीय गेंदबाजों ने मात्र 14 रन देकर अफगानिस्तान के शेष चार बल्लेबाजों करे पवेलियन भेज दिया। शराफउद्दीन अशरफ चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। आज के दिन कुल 14 विकेट गिरे, जिसमें पांच विकेट अफगानिस्तान की पहली पारी में गिरे थे और फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान दूसरी पारी में मात्र 112 रन ही बना पाई। दूसरी पारी में वॉशिंगटन ने चार और कुलदीप ने तीन विकेट लिए जबकि सुथार और सिराज को एक-एक विकेट हासिल हुआ। दूसरी पारी में अफगानिस्तान की ओर से सेदिकुल्लाह अटल ने सर्वाधिक 42 रन बनाए।

मानव के ड्रीम डेब्यू के लिए याद किया जाएगा टेस्ट :

Read More विश्व कप सपना टूटा, मैदान पर ही छलके रोनाल्डो के आंसू

भारत ने यह मुकाबला पारी और 300 रनों से जीतया। यह मैच मानव सुथार के ड्रीम डेब्यू के लिए याद किया जाएगा, जिन्होंने पहली पारी में छह विकेट हासिल किए और भारत को पहली पारी में 412 रनों की बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Read More रशीद और प्रियांशु के तूफान में उड़ी कोडाई क्रिकेट एकेडमी

हमें अपने गेंदबाजों पर भरोसा था : गिल

Read More भारत 12 साल बाद इंग्लैंड से टी-20 सीरीज हारा, हैरी ब्रूक-फिल साल्ट के दम पर मेजबान टीम 9 विकेट से जीती

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान पर मिली बड़ी टेस्ट जीत को लेकर कहा कि हमें अपने गेंदबाजों पर भरोसा था कि वे 20 विकेट ले सकते है। गिल ने कहा कि हमने सभी बॉक्स टिक किए और इस जीत से बेहद खुश हैं। यहां काफी गर्मी थी, इसलिए हमने सोचा था कि हम लंच से पहले या दूसरे सत्र में पहले ड्रिंक्स ब्रेक से पहले उन्हें आउट कर लेते हैं तो उन्हें दोबारा बल्लेबाजी देंगे नहीं तो हमारी योजना थी कि हम कुछ सत्र बल्लेबाजी करेंगे और फिर गेंदबाजी के लिए आएंगे। जब आप पहले बल्लेबाजी करते हैं तो 350 से बड़ा स्कोर बनाने पर ध्यान देना है, हमें अपनी गेंदबाज पर भरोसा है कि हम 20 विकेट ले सकते हैं। हम यह जांचने की कोशिश कर रहे हैं कि अलग-अलग परिस्थितियों में कैसी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

यह सपना सच होने जैसा :

प्लेयर ऑफ मैच मानव सुथार ने कहा कि टेस्ट मैच इतना आसान नहीं है। यह सपना सच होने जैसा है। यह बेहद अनरियल फीलिंग थी। जब बल्लेबाजी करने गया था तो अच्छा लग रहा था, दो चार गेंदें खेलने के बाद सेटल हुआ। बल्लेबाजी के दौरान पता चला कि विकेट से स्पिनर को मदद मिल रही है। और फिर गेंदबाजी में मैंने अपने स्टॉक डिलिवरी को बैक करना शुरू किया और बाद में मैंने वैरिएशंस पर ध्यान केंद्रित किया। यह मेरे लिए बहुत सुखद एहसास है। इस टेस्ट से मुझे यही सीख मिली है कि जितना संभव हो निरंतरता से एक जगह गेंद डालना है क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में धैर्य बहुत जरूरी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत