5 महीने के इंतजार के बाद खुलीं खेल एकेडमियां : नई डाइट योजना पर फिर लगा ब्रेक, दोबारा से होगी टेंडर प्रक्रिया

स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया जारी

5 महीने के इंतजार के बाद खुलीं खेल एकेडमियां : नई डाइट योजना पर फिर लगा ब्रेक, दोबारा से होगी टेंडर प्रक्रिया
राजस्थान खेल परिषद की खेल एकेडमियां 5 माह बाद शुरू, टेंडर प्रक्रिया में देरी से खिलाड़ियों को फिलहाल पुरानी भोजन व्यवस्था ही मिलेगी। नई डाइट योजना लागू होने में करीब एक माह लगेगा।

जयपुर। राजस्थान खेल परिषद की खेल एकेडमियां करीब 5 महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुरू हो गई हैं, लेकिन खिलाड़ियों को फिलहाल खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की महत्वाकांक्षी नई भोजन व्यवस्था का लाभ नहीं मिल सकेगा। परिषद अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण कम से कम अगले एक माह तक एकेडमियों में पुरानी भोजन व्यवस्था ही लागू रहेगी। खेलमंत्री ने खिलाड़ियों गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए खेल और पोषण विशेषज्ञों की सलाह से वैज्ञानिक आधार पर विशेष डाइट चार्ट तैयार कराया था। इसके लिए उन्होंने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड की व्यवस्था भी कराई। लेकिन खेल परिषद समय पर भोजन व्यवस्था का टेंडर जारी नहीं कर सकी और बाद में टेंडर प्रक्रिया में कई खामियां सामने आने पर इसे निरस्त करने की नौबत गई। अब नई टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसके पूरा होने में अभी समय लगेगा।

पुराने ठेकेदारों के भरोसे एक माह की व्यवस्था :

नई व्यवस्था लागू होने तक परिषद ने पहले भोजन उपलब्ध करा रहे ठेकेदारों को एक माह के लिए फिर जिम्मेदारी सौंप दी है। हालांकि इस दौरान खिलाड़ियों को संशोधित डाइट चार्ट के अनुरूप भोजन देने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए भोजन की दर बढ़ाकर 400 रुपये प्रति खिलाड़ी प्रतिदिन कर दी गई है।

अब कोचों की कमी बनी चुनौती :

Read More हॉकी वर्ल्ड कप : 32 साल का सूखा नहीं हुआ समाप्त, इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से दी शिकस्त

भोजन व्यवस्था में सुधार की कवायद के बीच खिलाड़ियों की कोचिंग व्यवस्था अब भी परिषद के लिए चुनौती बनी हुई है। कई खेल एकेडमियों में नियमित प्रशिक्षण के लिए कोच उपलब्ध नहीं हैं। परिषद में स्थाई प्रशिक्षकों की भारी कमी पहले से बनी हुई है, जबकि अनुबंध पर नियुक्त अल्पकालीन कोचों का कार्यकाल मार्च में ही समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद अब तक नई नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।

Read More एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप-2026 : इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोककर भारत दूसरे दौर में पहुंचा

परिषद अपने स्तर पर ही करेगी नए कोचों कि नियुक्ति :

राजस्थान खेल परिषद अब अपने स्तर पर ही करीब 700 अस्थाई कोचों की नियुक्ति की तैयारी कर रही है। पूर्व में टेंडर प्रक्रिया के जरिए एजेंसी के माध्यम से अल्पकालीन कोच लगाए जाते थे। परिषद के सचिव राजकेश मीना ने इस संबंध में कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था के तहत जरूरत के अनुसार प्रशिक्षकों को 11 माह के अनुबंध पर रखा जाएगा। नियुक्तियां हर महीने चरणबद्ध तरीके से की जाएंगी, ताकि भविष्य में सभी कोचों का अनुबंध एक साथ समाप्त होने जैसी स्थिति दोबारा पैदा हो।

स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया भी जारी :

राजस्थान खेल परिषद द्वारा प्रदेशभर में 23 खेल एकेडमियों का संचालन किया जा रहा है, जबकि 8 एकेडमियां इसी साल से शुरू करना प्रस्तावित है। प्रस्तावित एकेडमियों के लिए भी खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम में चल रही एकेडमियों के खिलाड़ियों के स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। बालिकाओं को गांधीनगर गर्ल्स स्कूल और बालकों को पोद्दार स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए संबंधित एकेडमी के वार्डन जिम्मेदारी संभाले हैं। हालांकि, स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और प्रथम टेस्ट भी हो चुके हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल
जयपुर में सोमवार दोपहर बाद हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव। कलेक्ट्रेट सर्किल, कालवाड़ रोड, निवारू रोड, मालवीय नगर,...
पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक,  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
सोम को बूंदों का ‘नम: शिवाय’ : जयपुर में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर सहित कई जिलों में बरसे बादल 
इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर