गर्मी की छुट्‌टी के बाद फिर शुरू हुई पढ़ाई, लेकिन नहीं खुलीं खेल परिषद की एकेडमियां

नियमित प्रशिक्षण अब तक शुरू नहीं हो सका

गर्मी की छुट्‌टी के बाद फिर शुरू हुई पढ़ाई, लेकिन नहीं खुलीं खेल परिषद की एकेडमियां
राजस्थान खेल परिषद की खेल एकेडमियों में फरवरी में चयन प्रक्रिया पूरी होने के 4 महीने बाद भी नियमित प्रशिक्षण शुरू नहीं हो सका। खिलाड़ियों की तैयारी और पढ़ाई प्रभावित। सितंबर से स्कूली प्रतियोगिताएं शुरू होने वाली हैं। प्रदेश में 23 खेल एकेडमियां संचालित, 8 नई प्रस्तावित।

जयपुर। राजस्थान खेल परिषद द्वारा प्रदेशभर में संचालित खेल एकेडमियों की चयन प्रक्रिया इस साल फरवरी के महीने में ही पूरी कर ली गई, लेकिन चार महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद चयनित खिलाड़ियों का नियमित प्रशिक्षण अब तक शुरू नहीं हो सका है। इस बीच प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल अप्रैल में खुल गए, मई में पहली परीक्षाएं भी संपन्न हो गईं और गर्मी की छुट्टियों के बाद नया शैक्षणिक सत्र भी शुरू हो चुका है, लेकिन खेल परिषद की एकेडमियों के मैदान अब भी खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे हैं। सवाई मानसिंह स्टेडियम परिसर में संचालित खेल एकेडमियों पर अभी तक ताले लगे हुए हैं।

सितम्बर से शुरू होंगे स्कूली खेल, कैसे होगी तैयारी :

खेल एकेडमियों में प्रवेश के लिए प्रदेशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीद थी कि जल्द ही नियमित प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा, लेकिन लगातार हो रही देरी से खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित हो रही है। सितंबर से जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी, अक्टूबर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और दिसंबर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का कैलेंडर शुरू हो जाएगा। ऐसे में प्रशिक्षण में हुई देरी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सीधा असर डाल सकती है।

कोचिंग के साथ पढ़ाई भी प्रभावित :

Read More दिशा क्रिकेट एकेडमी ने एसआरएस मेमोरियल अंडर-14 कप का फाइनल जीता, हर्षित सैनी 124 रनों की शानदार पारी खेल बने जीत के हीरो 

खेल परिषद की आवासीय एकेडमियों में खिलाड़ियों को निशुल्क कोचिंग के साथ उनकी पढ़ाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन एकेडमियों के समय से शुरू नहीं होने से चयनित खिलाड़ियों के स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी है। नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है और गर्मी की छुट्टियों से पहले मध्य मई में प्रथम टेस्ट भी आयोजित हो चुके हैं। अब छुट्टियों के बाद नियमित पढ़ाई भी शुरू हो गई है, जबकि एकेडमी में चयनित कई खिलाड़ी अब तक अपने नए स्कूलों में प्रवेश का इंतजार कर रहे हैं। इससे उनकी पढ़ाई पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

Read More शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 15 अगस्त से शुरू होगी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अहम दो मैचों की टेस्ट सीरीज

प्रदेश में चल रही हैं 23 एकेडमियां, 8 प्रस्तावित :

Read More श्रीलंका के खिलाफ पहला वॉर्म-अप मैच, गौतम गंभीर ने भारतीय टीम को हर स्थिति के लिए तैयार रहने की चुनौती दी

राजस्थान खेल परिषद द्वारा प्रदेशभर में 23 खेल एकेडमियों का संचालन किया जा रहा है, जबकि आठ नई एकेडमियां प्रस्तावित हैं। इन एकेडमियों में विभन्न खेलों के कुल 816 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की व्यवस्था है। जयपुर में एसएमएस स्टेडियम में ही गर्ल्स के लिए बास्केटबाल, एथलेटिक्स, वालीबॉल, आर्चरी और हैंडबाल की एकेडमी चल रही हैं, वहीं बॉयज की हॉकी और बास्केटबाल तथा पैरा एथलेटिक्स एकेडमी का संचालन हो रहा है। इसके अलावा गर्ल्स के लिए रेजिडेंशियल स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट और स्पोर्ट्स स्कूल भी जयपुर में ही चल रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन