टी-20 वर्ल्डकप : भारत की लगातार चौथी जीत, दुबे की फिफ्टी के बाद वरुण ने झटके 3 विकेट

ओपनर्स ने जोड़े 35 रन 

टी-20 वर्ल्डकप : भारत की लगातार चौथी जीत, दुबे की फिफ्टी के बाद वरुण ने झटके 3 विकेट

टी-20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराया। शिवम दुबे (66 रन, 2 विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने 193/6 बनाए। जवाब में नीदरलैंड 176/7 तक पहुंचा। वरुण ने तीन विकेट लिए। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचे।

अहमदाबाद। शिवम दुबे (66 रन, 35 पर 2) के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराकर टी-20 विश्व कप में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। खेले गए टी-20 विश्व कप के 36वें ग्रुप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-8 में पहुंचने में सफल रही है।

ओपनर्स ने जोड़े 35 रन :

194 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी नीदलैंड्स के लिए लेविट और मैक्स डाउड की जोड़ी ने 35 रन जोड़े। वरूण ने मैक्स (20) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। पांड्या ने लेविट (24) को सुंदर के हाथों लपकवा पवेलियन पहुंचाया। पारी के 13 वें ओवर में वरुण ने एकरमैन (23) और अर्यान दत्त (0) के विकेट लेकर नीदरलैंड्स का स्कोर 4 विकेट पर 94 रन कर दिया। दुबे ने लीडे (33) को वरुण के हाथों लपकवा और बुमराह ने स्कॉट एडवर्ड्स (15) को बोल्ड कर नीदरलैंड्स को छठा झटका दिया। इसके बाद नोह (अवि. 25) और जैच लियॉन (26) ने 35 गेंदों में 76 रन की साझेदारी निभा नीदरलैंड्स को जीत के करीब पहुंचाया। लेकिन दुबे ने जैच को सुंदर के हाथों लपकवा नीदरलैंड्स पारी को 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन पर रोक उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए जबकि शिवम दुबे ने दो सफलताएं अपने नाम कीं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।  

Post Comment

Comment List

Latest News

संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
सामाजिक संस्था ‘सक्षम’ द्वारा 29 मार्च को पारीक कॉलेज, बनीपार्क में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित। सुबह 9...
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी