टी-20 वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी मैच जीता, ओमान को 9 विकेट से दी मात 

जम्पा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

टी-20 वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी मैच जीता, ओमान को 9 विकेट से दी मात 

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप के आखिरी ग्रुप मैच में ओमान को 9 विकेट से हराया। पल्लेकेले में ओमान 104 रन पर सिमटा। एडम जम्पा ने 4 विकेट लिए। जवाब में मिचेल मार्श (64) और ट्रैविस हेड की 93 रन साझेदारी से आसान जीत मिली।

पल्लेकेले। ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ समापन किया। कप्तान मिचेल मार्श (अवि. 64) की धुंआधार पारी के बाद एडम जम्पा (21 पर 4) की घातक गेंदबाजी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में ओमान को 9 विकेट से हरा दिया। पल्लेकेले स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए उतरी ओमान 104 रन पर सिमट गई। ओमान के लिए वसीम अली ने सबसे ज्यादा 32 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए  लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 21 रन देकर 4 विकेट लिए। ग्लेन मैक्सवेल और जैवियर बार्टलेट ने 2-2 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। जवाब में मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड की ओपनिंग जोड़ी ने 93 रन की साझेदारी कर कंगारू टीम को 9 विकेट की आसान जीत दिलाई।

कप्तान मार्श ने फिफ्टी लगाई, वहीं, ट्रैविस हेड 32 रन बनाकर आउट हुए। इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में जिम्बाब्वे और श्रीलंका के हाथों हार मिली। इस कारण ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से बाहर हो गई। कंगारु टीम ने आयरलैंड और ओमान को हराया, लेकिन यह अगले राउंड में पहुंचने के लिए काफी नहीं था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार
बिहार के पूर्वी चंपारण में कथित जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई, 6 लोगों...
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी
हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने के परिणाम घातक होंगे
कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में किया संशोधन : सिर्फ याचिकाकर्ता को एसआई परीक्षा में शामिल करने के आदेश, कहा- परीक्षा कार्यक्रम में नहीं होगा परिवर्तन