टी-20 वर्ल्ड का होगा रंगारंग आगाज : पहले दिन होंगे तीन मुकाबले, खिताब बचाने उतरेगा भारत

अमेरिका से होगा मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड का होगा रंगारंग आगाज : पहले दिन होंगे तीन मुकाबले, खिताब बचाने उतरेगा भारत

भारतीय टीम टी-20 विश्व कप में खिताब बचाव की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ करेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जरूरत पड़ने पर दो स्पिनर खिलाने के संकेत दिए हैं। ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के ओपनिंग करने की संभावना है। टूर्नामेंट का उद्घाटन वानखेड़े में बादशाह और नोरा फतेही की प्रस्तुति से होगा।

मुम्बई। भारतीय टीम टी-20 विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। शनिवार को उसका पहला मुकाबला अमेरिका से होगा। टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इसके मुकाबले भारत और श्रीलंका में कुल आठ स्थलों पर खेले जाएंगे। पहले मैच के लिए भारत का संयोजन लगभग पक्का है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम प्रबंधन प्लेइंग इलेवन में दो स्पिनरों को उतारेगा। इस बात को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जवाब दिया है। सूर्यकुमार के अनुसार, वरुण और कुलदीप के बीच चयन अच्छा सिरदर्द है। सूर्यकुमार ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भारत टी-20 विश्व कप में दो स्पिनरों को खिलाने से संकोच नहीं करेगा। सूर्यकुमार ने कहा, यह एक अतिरिक्त फायदा है कि आपके पास इतने अच्छे गेंदबाज उपलब्ध हैं। लेकिन साथ ही आपको टीम संयोजन भी देखना होता है कि किस प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ किसे खिलाया जाए। अगर जरूरत होगी कि हम दो स्पिनर या दो कलाई के स्पिनर को खिला सकते हैं।

अभिषेक शर्मा और ईशान कर सकते हैं शुरुआत :

सूर्यकुमार ने यह भी कहा कि टीम के पास दाएं हाथ के बल्लेबाजों की तुलना में बाएं हाथ के बल्लेबाज ज्यादा होना भी एक अच्छी परेशानी है। ईशान किशन के अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरूआत करने की उम्मीद है।

टी-20 विश्व कप टीमें और ग्रुप :

Read More आईपीएल का शेड्यूल नहीं आया, लेकिन तैयारियां जोरों पर, बीसीसीआई की टीम ने लिया स्टेडियम का जायजा

ग्रुप ए : भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड, नामीबिया, अमेरिका
ग्रुप बी : श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान
ग्रुप सी : इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नेपाल, इटली
ग्रुप डी : दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई, कनाडा।

Read More ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल के चैंपियन का फैसला, सेमीफाइनल में राजस्थान का मुकाबला नॉर्दर्न रेलवे से 

उद्घाटन समारोह में जलवा बिखेरेंगे बादशाह और नोरा फतेही :

Read More रणजी फाइनल : कश्मीर का पहली बार चैंपियन बनना पक्का, आकिब का पंजा, कर्नाटक पारी 293 पर ढेर

टी-20 विश्व कप की शुरूआत भव्य उद्घाटन समारोह से होगी, जिसमें बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह और अभिनेत्री नोरा फतेही अपने प्रदर्शन से चार चांद लगाएंगे। उद्घाटन समारोह मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और अमेरिका के बीच मैच से ठीक पहले होगा। कार्यक्रम में बादशाह और नोरा फतेही के अलावा संगीतकार ऋषभ रिखिराम शर्मा भी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की शुरूआत शाम 6 बजे से होगी।

पहले दिन होंगे 3 मैच :

टी-20 विश्व कप के पहले दिन तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से कोलंबो में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच कोलकाता में दोपहर तीन बजे से वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच होगा। तीसरे मैच में भारत का सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका से होगा। भारत और अमेरिका के बीच यह मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा।  

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका