तान्या हेमंत ने जीता साइपन इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब, अब तक जीते चार अंतरराष्ट्रीय सीरीज खिताब 

श्रवणथ साई सूरी पुरुष एकल राउंड ऑफ 32 में हार गए

तान्या हेमंत ने जीता साइपन इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब, अब तक जीते चार अंतरराष्ट्रीय सीरीज खिताब 
भारतीय शटलर तान्या हेमंत ने साइपन इंटरनेशनल 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीत लिया।

साइपन। भारतीय शटलर तान्या हेमंत ने साइपन इंटरनेशनल 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीत लिया। उत्तरी मारियाना द्वीप समूह के ओलेई स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में बैडमिंटन रैंकिंग में 86वें स्थान पर और टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त 21 वर्षीय तान्या हेमंत ने फाइनल में गैर-वरीयता प्राप्त जापान की कानाए सकाई को 15-10, 15-8 से हराया।

यह तान्या हेमंत का चौथा अंतरराष्ट्रीय सीरीज खिताब था। उन्होंने इंडिया इंटरनेशनल 2022 टूर्नामेंट, 2023 में ईरान फज्र इंटरनेशनल और 2024 में बेंडिगो इंटरनेशनल जीता। वह पिछले साल अजरबैजान इंटरनेशनल के फाइनल में भी पहुंची थीं, लेकिन हमवतन मालविका बंसोड़ से हार गईं।

इससे पहले, साइपन इंटरनेशनल 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में तान्या हेमंत ने सेमीफाइनल में जापान की रिरीना हिरामोटो को 15-10, 12-15, 15-8 से, क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर की ली शिन यी मेगन को 14-16, 15-12, 15-9 से और शुरुआती राउंड में बाई मिलने के बाद राउंड ऑफ 16 में जापान की नोडोका सुनाकावा को 4-15, 15-9, 15-7 से हराया।

अन्य भारतीय बैडमिंटन खिलाड़यिों में, नैशा कौर भटोये, अनन्या प्रवीण और तनिष्क ममिला पल्ली महिला एकल राउंड ऑफ 16 में हारकर बाहर हो गईं, जबकि श्रवणथ साई सूरी पुरुष एकल राउंड ऑफ 32 में हार गए।

Read More फीफा विश्वकप-2026 :  किलियन एमबापे ने जीता गोल्डन बूट, रोड्रिगो हर्नाडेज को गोल्डन बॉल, उनाई सिमोन को गोल्डन ग्लव्स

 

Read More वैभव खटाना के 'डबल हंड्रेड' के आगे पस्त हुई वर्धमान एकेडमी, मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात

Read More रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष चार में, जो रूट ने टॉप-10 में की वापसी

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान, परमाणु हथियारों को लगातार मजबूत करेगा किम शासन उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान, परमाणु हथियारों को लगातार मजबूत करेगा किम शासन
उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु हथियारों को और अधिक आधुनिक बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। किम जोंग उन की बहन...
सीटी रवि का बड़ा बयान, बोले- सिद्दारमैया का चुनावी राजनीति से हटना कांग्रेस की हारी हुई मानसिकता का प्रमाण, 2028 में भाजपा की सत्ता में वापसी तय
दिन-दहाड़े सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार नकद चोरी, चोरों की तलाश जारी
गुरु पूर्णिमा महोत्सव में राम नाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ हाथोज धाम, नृसिंह लीला की भव्य शोभायात्रा ने किया नगर भ्रमण
पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा
राजस्थान नदी बेसिन प्राधिकरण की बैठक आयोजित, एकीकृत जल प्रबंधन से राजस्थान में जल सुरक्षा और कृषि समृद्धि को मिलेगी नई दिशा
एसएमएस अस्पताल आईपीडी टावर : निर्माण पूरा होने के बाद ही होगा संचालन, 7 दिन में हैंडओवर की तैयारी