टी-20 : श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में चखा पहली जीत का स्वाद, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट

टी-20 : श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में चखा पहली जीत का स्वाद, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
मयंक यादव और प्रिंस यादव की शानदार गेंदबाजी तथा वैभव सूर्यवंशी के 19 गेंदों में तूफानी अर्धशतक की बदौलत भारत ने पहले टी-20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया। भारत ने 126 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त।

हरारे। मयंक यादव और प्रिंस यादव (2-2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (50) के तूफानी अर्धशतक की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को पहले टी-20 में गुरूवार को 7 विकेट से हराकर श्रेयस अय्यर को उनकी कप्तानी में पहली जीत का स्वाद दे दिया।

श्रेयस ने 6 हार के बाद जीत हासिल की :

भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 125 रन पर रोकने के बाद 13.2 ओवर में तीन विकेट पर 126 रन बनाकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। श्रेयस अय्यर की अपनी कप्तानी में छह टी-20 मैचों में लगातार हार के बाद यह पहली जीत है। इस जीत के सूत्रधार रहे वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव। मयंक यादव ने चार ओवर में मात्र 18 रन देते हुए दो अहम विकेट निकाले और जिम्बाब्वे को 125 के एक छोटे स्कोर पर रोकने में अहम भूमिक निभाई। सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली और जिम्बाब्वे को मुकाबले में उम्मीद पाने का भी मौका नहीं दिया।

सूर्यवंशी ने मात्र 19 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन की आतिशी पारी खेलकर भारत की जीत का मार्ग प्रशस्त किया। ईशान किशन ने 24 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर भारत की जीत में योगदान दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में नाबाद 28 और तिलक वर्मा ने नाबाद छह रन बनाये।

Read More टेस्ट सीरीज : चोटों और टेस्ट हार के बीच भारत के सामने श्रीलंका की कड़ी परीक्षा, पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में होगा

पहली ही गेंद पर मयंक ने दिलाई सफलता :

Read More वर्ल्ड कप की जीत ने हमें और कामयाबी के लिए उत्साहित किया है : जेमिमाह रोड्रिग्स

मैच की पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने भारत को सफलता दिला दी थी और उनके दोहरे झटकों की बदौलत पावरप्ले में ही ज़िम्बाब्वे को तीन झटके लग गए थे। रज़ा के रूप में ज़िम्बाब्वे को 32 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। हालांकि इसके बाद रायन बर्ल (26) और वेस्ली मधेवेरे(39) में साझेदारी पनपी। लेकिन मधेवेरे और तडिवनाशे मारुमानी (नाबाद 27) ने जिम्बाब्वे को 125 तक पहुंचाया। भारत की तरफ से मयंक ने 18 रन पर दो और प्रिंस ने 19 रन पर दो विकेट लिए। शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला।

Read More हॉकी वर्ल्ड कप : 32 साल का सूखा नहीं हुआ समाप्त, इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से दी शिकस्त

Post Comment

Comment List

Latest News

उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि जोधपुर के मंडोर जिला अस्पताल के 20 करोड़ की लागत से बने...
निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा