टीम इंडिया अपने सभी ग्रुप मैच दुबई में खेलेगी

फाइनल नौ मार्च को खेला जाएगा

टीम इंडिया अपने सभी ग्रुप मैच दुबई में खेलेगी
आठ साल बाद अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा।

नई दिल्ली। आठ साल बाद अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। यह टूनार्मेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। पाकिस्तान के अलावा इस टूनार्मेंट की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) करेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को आगामी टूनार्मेंट का कार्यक्रम जारी कर दिया। टूनार्मेंट की शुरूआत 19 फरवरी से होगी जबकि फाइनल नौ मार्च को खेला जाएगा। भारत क्वालीफाई करने पर दुबई में खेलेगा फाइनल : आठ टीमों के इस टूनार्मेंट में 15 मैच होंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। यह टूनार्मेंट 19 दिनों तक चलेगा।

पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची मैचों की मेजबानी करेंगे। पाकिस्तान के हर एक मैदान पर तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे। लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा। अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करता है तो लाहौर ही नौ मार्च को फाइनल की मेजबानी भी करेगा। अगर भारत क्वालीफाई करता है तो फाइनल दुबई में खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में रिजर्व डे होंगे। भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैच और पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा।

23 फरवरी को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान : 

 गत चैंपियन पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से टूनार्मेंट की शुरूआत होगी। पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में 27 फरवरी को खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच 23 फरवरी (रविवार) को दुबई में खेला जाएगा। 

Read More जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने यूएस ओपन के नये बादशाह, 4 सेटों तक चले रोमांचक फाइनल में अमेरिकी शेल्टन को हराया

भारत और पाक ग्रुप ए में :

Read More वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 

पाकिस्तान के अलावा भारत के ग्रुप में अन्य दो टीमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। महामुकाबले से पहले भारत का सामना 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा और पाकिस्तान से भिड़ने के बाद टीम 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। ये सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे।

Read More टी-20 सीरीज : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को किया 3-0 से क्लीन स्वीप

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया