आईसीसी टी-20 विश्वकप : ग्रुप-2 की चौथी टीम का फैसला होगा, भारत का सुपर आठ में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला 22 को

एक स्थान के लिए तीन टीमों में जंग 

आईसीसी टी-20 विश्वकप : ग्रुप-2 की चौथी टीम का फैसला होगा, भारत का सुपर आठ में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला 22 को

टी-20 विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण में 10 टीमें बाहर हो चुकी हैं, जबकि भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सुपर आठ में जगह बनाई। जिम्बाब्वे टीम और श्रीलंका टीम भी पहुंचीं, जबकि ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गई। अंतिम स्थान के लिए अमेरिका , नीदरलैंड्स और पाकिस्तान में मुकाबला है।

नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2026 का ग्रुप चरण अब खत्म होने को है और 20 में से 10 टीमों का सफर समाप्त हो गया है। वहीं, सात टीमों ने सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है और अब एक स्थान के लिए तीन टीमों के बीच होड़ है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम लगातार तीन मैच जीतकर पहले ही सुपर आठ में पहुंच चुकी है और अब ये तय हो गया है कि टीम का सामना अगले दौर में किन तीन टीमों से होगा।

ऑस्ट्रेलिया बाहर, जिम्बाब्वे सुपर आठ में :

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टी-20 विश्व कप में ग्रुप बी का मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया है। इसके साथ ही दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले हैं। इसका फायदा जिम्बाब्वे को हुआ है और वह सुपर आठ चरण में पहुंच गई है। ग्रुप बी से श्रीलंका की टीम सुपर आठ चरण में पहुंच चुकी थी।

एक स्थान के लिए तीन टीमों में जंग :

Read More आईपीएल-2026 : मुंबई का सबसे बड़ा चेज, कोलकाता को 6 विकेट से हराया, 13 साल बाद जीता उद्घाटन मैच 

ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने से अब सुपर आठ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। जिम्बाब्वे सातवीं टीम है जिसने अगले दौर में जगह बनाई है। अब सिर्फ एक स्थान के लिए अमेरिका, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के बीच होड़ है। सुपर आठ में पहला ग्रुप भी तय हो गया है।

Read More बीएसएफ का शानदार प्रदर्शन : एआईपीडीएम टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 में उपविजेता, जय राम मीना बने ओपन सिंगल्स चैंपियन

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इन टीमों से पाना होगा पार :

Read More दिशा ने कैंडलविक को हराया : भावेश यादव ने खेली 106 रनों की शतकीय पारी, कैंडलविक के देवांग ने भी बनाए 121 रन

भारत सुपर आठ के ग्रुप-1 में मौजूद है जिसमें जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज हैं। यानी भारत को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो इन तीन टीमों का सामना करना पड़ेगा। सुपर आठ चरण में भारत का सामना सबसे पहले पिछले बार की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका से 22 फरवरी को होगा जिसके बाद टीम इंडिया 26 फरवरी को जिम्बाब्वे का सामना करेगी। इस चरण में भारतीय टीम का आखिरी मैच एक मार्च को दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज से होगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग