आज से आईपीएल टी-20 का रोमांच, बेंगलुरु और हैदराबाद के मुकाबले से होगा आगाज
आरसीबी की मैदान के बाहर बड़ी छलांग
क्रिकेट को भले ही जेंटलमैन का खेल कहा जाता हो, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा मंच है जहां भावनाएं, रोमांच और जुनून अपने चरम पर। शनिवार रात बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस रोमांचक सफर की शुरूआत होगी, जब मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
बेंगलुरु। क्रिकेट को भले ही जेंटलमैन का खेल कहा जाता हो, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा मंच है जहां भावनाएं, रोमांच और जुनून अपने चरम पर होते हैं। शनिवार रात बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस रोमांचक सफर की शुरूआत होगी, जब मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। हालांकि पिछले सीजन की खिताबी जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ की घटना ने आरसीबी की खुशी को फीका कर दिया था। उस हादसे में कई फैंस की जान गई, जिसके बाद स्टेडियम में सुरक्षा इंतजामों को सख्त किया गया है, ताकि दर्शक सुरक्षित माहौल में मैच का आनंद ले सकें।
आरसीबी की मैदान के बाहर बड़ी छलांग
आरसीबी ने हाल के वर्षों में न सिर्फ मैदान पर बल्कि आर्थिक रूप से भी बड़ी छलांग लगाई है। 2008 में 450 करोड़ रुपये में खरीदी गई यह फ्रेंचाइजी अब 16,500 करोड़ रुपये से अधिक की हो चुकी है। नई मालिकी के साथ टीम एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है, जिससे उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं।
आरसीबी बल्लेबाजी की अगुवाई करेंगे विराट
चिन्नास्वामी स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े स्कोर आम बात हैं। ऐसे में टॉस महत्वपूर्ण हो सकता है, लेकिन कोई भी बल्लेबाज कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदल सकता है। आरसीबी की बल्लेबाजी की अगुवाई विराट कोहली करते हैं, जिनकी तकनीक और अनुभव उन्हें बेहद खतरनाक बनाते हैं। उनके साथ फिल सॉल्ट और टिम डेविड तेज शुरूआत देने में सक्षम हैं, जबकि रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर मिडिल ऑर्डर को मजबूती देते हैं। जितेश शर्मा फिनिशर की भूमिका में अहम हैं, जबकि क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड ह्यएक्स-फैक्टरह्ण साबित हो सकते हैं।
घरेलू परिस्थितियों का लाभ आरसीबी कों
कुल मिलाकर यह मुकाबला सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि रणनीति, ताकत और मानसिक संतुलन की परीक्षा है। घरेलू परिस्थितियां आरसीबी को हल्की बढ़त देती हैं, लेकिन एसआरएच की विस्फोटक बल्लेबाजी मुकाबले को पूरी तरह खुला रखती है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। और दर्शकों के लिए यह एक यादगार क्रिकेट उत्सव साबित हो सकता है।
आक्रामक अन्दाज में दिखेगी हैदराबाद
हैदराबाद की टीम ईशान किशन की कप्तानी में आक्रामक अंदाज में उतरने को तैयार है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी तेज शुरूआत दे सकती है, जबकि हेनरिक क्लासेन और लिविंगस्टोन किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं। गेंदबाजी में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी टीम के लिए चुनौती है। ऐसे में जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स और हर्षल पटेल पर जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
प्रमुख गेंदबाजों की अनुपलब्धता चिन्ता
आरसीबी के लिए गेंदबाजी में कुछ चुनौतियां जरूर हैं, खासकर प्रमुख गेंदबाजों की अनुपलब्धता के कारण। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार के अनुभव के साथ नुवान तुषारा और सुयश शर्मा को जिम्मेदारी निभानी होगी।

Comment List