एसएमएस स्टेडियम में 20 साल पहले लगी फ्लड लाइट को बदलने का काम शुरू, अब जयपुर में नई लाइटों की चकाचौंध में होगा आईपीएल

विद्याधर नगर स्टेडियम में शिफ्ट हो सकती हैं पुरानी लाइटें 

एसएमएस स्टेडियम में 20 साल पहले लगी फ्लड लाइट को बदलने का काम शुरू, अब जयपुर में नई लाइटों की चकाचौंध में होगा आईपीएल

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल से पहले नई एलईडी फ्लड लाइटें लगाई जा रही। 2200 से बढ़कर 3500 लक्स रोशनी, खेल और प्रसारण बेहतर। करीब 8 करोड़ की लागत से काम 15 अप्रैल तक पूरा। पुरानी लाइटें विद्याधर नगर स्टेडियम में उपयोग हो सकती।

जयपुर। जयपुर में इस बार आईपीएल मैचों का आयोजन नई एलईडी लाइटों की चकाचौंध में होगा। सवाई मान सिंह स्टेडियम में करीब 20 साल पहले लगाई गई फ्लड लाइटों को अब बदला जा रहा है।  बुधवार को स्टेडियम में नई लाइटें लगाने का काम औपचारिक रूप से शुरू हो गया। पुरानी हैलोजन लाइटों की जगह अब आधुनिक एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे रोशनी की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।

रोशनी में 1300 लक्स की बढ़ोतरी :

नई एलईडी लाइट्स अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगी। पूर्व में स्टेडियम में जहां 2200 लक्स रोशनी रहती थी, वहीं अब विकेट और पूरे ग्राउण्ड पर 3500 लक्स रोशनी होगी।  बढ़ी रोशनी खिलाड़ियों के साथ दर्शकों के अनुभव को भी बेहतर बनाएगी। एलईडी तकनीक के इस्तेमाल से मैदान पर समान और तेज रोशनी मिलेगी, जिससे मैचों के प्रसारण की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।

करीब 8 करोड़ रुपए खर्च होंगे :

Read More आईपीएल का जयपुर में पहला मुकाबला : रियायती टिकट के लिए लंबी कतार, छात्रों ने घंटों की मशक्कत

राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग ने अत्यंत अल्प समय में सारी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए फ्लड लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है। लाइटें लगाने का जिम्मा बेंगलुरु की लाइटिंग टेक्नोलाजी कम्पनी को सौंपा गया है। साथ ही पुराने जेनरेटरों को भी बदला जाएगा। ये काम किर्लोस्कर कंपनी करेगी। इस कार्य पर करीब 8 करोड़ खर्च होंगे, जिसमें 5.62 करोड़ एलईडी लाइटों पर खर्च होंगे।

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजय रथ, फरेरा-दुबे की साझेदारी प्रभसिमरन और स्टॉयनिस के अर्द्धशतकों पर भारी पड़ी 

चैंपियन्स ट्रॉफी से पहले लगी थी लाइटें :

Read More पदक विजेता खिलाड़ियों का थांग-ता एसोसिएशन ने किया सम्मान, यश गमेथी और प्रीति कंवर ने जीते गोल्ड 

सवाई मानसिंह स्टेडियम में फ्लड लाइट लगाने का कार्य तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में 2006 में आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के आयोजन से पहले किया गया था। तब यूनुस खान प्रदेश के खेलमंत्री और ललित मोदी आरसीए के अध्यक्ष थे। तब से अब तक इस ग्राउण्ड पर कई आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं।

विद्याधर नगर स्टेडियम में शिफ्ट हो सकती हैं पुरानी लाइटें :

जयपुर में आईपीएल का पहला मुकाबला 25 अप्रैल को खेला जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने लाइट लगाने का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। स्टेडियम से उतरी पुरानी लाइटों का उपयोग विद्याधर नगर स्टेडियम के फुटबाल ग्राउण्ड पर किया जा सकता है। इसके लिए प्रस्ताव पहले से ही खेल विभाग के पास विचाराधीन है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल