आईपीएल-2027 से हटे ट्रेविस हेड : हर्षल पटेल गुजरात टाइटंस में शामिल, पंजाब ने स्टॉयनिस को रोका

2025 की बड़ी नीलामी से पहले फ्रैंचाइजी ने जिन पांच कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया

आईपीएल-2027 से हटे ट्रेविस हेड : हर्षल पटेल गुजरात टाइटंस में शामिल, पंजाब ने स्टॉयनिस को रोका
हर्षल पटेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 में  गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की मशहूर सलामी जोड़ी  ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा इस बार आईपीएल में साथ नजर नहीं आएगी।

मुम्बई। हर्षल पटेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 में  गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की मशहूर सलामी जोड़ी  ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा इस बार आईपीएल में साथ नजर नहीं आएगी। ट्रेविस हेड ने एसआरएच को बताया है कि उन्होंने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान अपना वर्कलोड कम करने के लिए अगले सीजन से हटने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को बताया कि हर्षल पटेल को गुजरात टाइटंस ने आधिकारिक तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद से चार करोड़ रूपये में ट्रेड किया है। हर्षल इस डील में अपनी पांचवीं आईपीएल फ्रेंचाइजी में जाएंगे। उन्हें एसआरएच ने आईपीएल 2025 नीलामी में आठ करोड़ रूपये में खरीदा था।  हेड के हटने से एसआरएच की बल्लेबाजी को बड़ा झटका लगेगा।

2025 की बड़ी नीलामी से पहले फ्रैंचाइजी ने जिन पांच कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया था, उनमें हेड भी शामिल थे। उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। 
पंजाब में ही रहेंगे स्टॉयनिस: पंजाब किंग्स ने मार्कस स्टॉयनिस को टीम में बनाए रखने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स ने 2025 की मेगा नीलामी में 11 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन 2026 सीजन में वह टीम में अपनी अहम भूमिका तय नहीं कर सके। हालांकि स्टॉयनिस ने 13 मैच खेले, लेकिन उन्हें सिर्फनौ पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला। उन्होंने 216 रन बनाए।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान