अंडर 14 नेशनल कप : तारीक क्रिकेट अकादमी रेलवे क्रिकेट अकादमी को 62 रनों से हराया
विवेक 26 रनों की पारी खेल बने मैन ऑफ द मैच
नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे अंडर 14 नेशनल कप में तारीक क्रिकेट अकादमी व रेलवे क्रिकेट अकादमी के मध्य मुकाबला खेला गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे क्रिकेट एकेडमी 19 ओवर में 83 रन पर ऑल आउट हो गई।
जयपुर । नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे अंडर 14 नेशनल कप में तारीक क्रिकेट अकादमी व रेलवे क्रिकेट अकादमी के मध्य मुकाबला खेला गया। जिसमें तारीक क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 145/8 रन बनाए। जिसमें समबित ने नाबाद 47 रन व विवेक ने 26 रनो की पारी खेली। रेलवे क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में हर्षित सैनी व कर्तिक ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे क्रिकेट एकेडमी 19 ओवर में 83 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें सौरव ने 16 रन व चिराग सोनी ने 15 रनों का योगदान दिया। तारीक क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में विवेक व गवनेश मीणा को तीन-तीन विकेट और नीरज ने दो विकेट लिए। तारीक क्रिकेट अकादमी ने 62 रन से मुकाबला जीता।
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Oct 2026 17:30:03
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान मेंढर के कसबलारी इलाके...
झालाना में राणा की टेरेटरी पर बहादुर-बघेरा की दस्तक, एक माह से लापता जंगल के राजा राणा का सुराग नहीं

Comment List