अंडर-19 एशिया कप : वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक शतक से जीती टीम इंडिया, यूएई को 234 रनों से हराया

यूएई की टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन ही बना सकी

अंडर-19 एशिया कप : वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक शतक से जीती टीम इंडिया, यूएई को 234 रनों से हराया

वैभव सूर्यवंशी की 171 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप ए मुकाबले में यूएई को 234 रनों से हराया। भारत ने 50 ओवर में 433 रन बनाए। जवाब में यूएई 199 रन ही बना सकी।

दुबई। वैभव सूर्यवंशी (171) की विस्फोटक शतकीय पारी के दम पर भारत ने अंडर-19  एशिया कप के ग्रुप ए के पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 234 रनों से पराजित कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 433 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बड़े लक्ष्य के जवाब में यूएई की टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन ही बना सकी।

यूएई की ओर से उद्दीश सूरी ने पांच चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 78 रनों की पारी खेली, वहीं पृथ्वी मधु ने 50 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा सालेह अमीन (नाबाद 20), कप्तान यायिन किरण राय (17) और मोहम्मद रयान (19) दहाई की संख्या में पहुंचने वाले अन्य बल्लेबाज रहे। भारत के दीपेश देवेन्द्रन ने दो विकेट लिए, जबकि किशन सिंह, हेनिल पटेल, खिलन पटेल और विहान मल्होत्रा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पूर्व टॉस जीतकर संयुक्त अरब अमीरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में कप्तान आयुष म्हात्रे (4) का विकेट गंवा दिया। ऐरन जॉर्ज ने वैभव सूर्यवंशी के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपना शतक 56 गेंदों में पूरा किया। ऐरन जॉर्ज ने भी अपना अर्धशतक बनाया। 28वें ओवर में यायिन राय ने ऐरन जॉर्ज को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। ऐरन जॉर्ज ने 73 गेंदों में सात चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 69 रनों की पारी खेली।

भारत का तीसरा विकेट वैभव सूर्यवंशी के रूप में 33वें ओवर में गिरा। वैभव ने 95 गेंदों में नौ चौके और 14 छक्के उड़ाते हुए 171 रनों की पारी खेली। इसके बाद वेदांत त्रिवेदी 38 और विहान मल्होत्रा 69 रन बनाकर आउट हुए। विहान ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का भी लगाया। कनिष्क चौहान (28) छठे विकेट के रूप में आउट हुए। अभिज्ञान कुंडु 32 और खिलन पटेल 5 रन बनाकर नाबाद रहे। यूएई की ओर से युग शर्मा और उद्दीश सुरी ने दो-दो विकेट लिए। यायिन किरण राय और शलोम डिसूजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Read More रणजी फाइनल : कश्मीर का पहली बार चैंपियन बनना पक्का, आकिब का पंजा, कर्नाटक पारी 293 पर ढेर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान