अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया, लगातार दूसरी जीत की हासिल 

जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही 

अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया, लगातार दूसरी जीत की हासिल 

अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। थॉमस रेव (86) और बेन माएस (77) की अविजित 167 रन की साझेदारी ने जीत दिलाई। जिम्बाब्वे ने 208 रन बनाए। रेव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वेस्टइंडीज को अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा, जबकि न्यूजीलैंड-अमेरिका मुकाबला बारिश से बेनतीजा रहा।

हरारे। अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप में 3 मुकाबले खेले गए। इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। वहीं, 2016 की चैंपियन वेस्टइंडीज को अफगानिस्तान से ग्रुप स्टेज में हार का सामना करना पड़ गया। न्यूजीलैंड और अमेरिका के बीच तीसरा मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा।

इंग्लैंड-जिम्बाब्वे : थॉमस रेव (नाबाद 86) और बेन माएस (नाबाद 77) की शानदार पारियों तथा उनके बीच 167 रन की जबरदस्त अविजित साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हरा दिया।   जिम्बाब्वे ने कप्तान सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे (नाबाद 45), ध्रुव पटेल (36), कियान ब्लिग्नॉट (33) और टाटेंडा चिमुगोरो (30) की जुझारू पारियों के दम पर पहले खेलते हुए नौ विकेट पर 208 रन का स्कोर बनाया जबकि इंग्लैंड ने 28 ओवर में दो विकेट पर 209 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और ग्रुप सी में शीर्ष पर पहुंच गया। थॉमस रेव ने 66 गेंदों पर नाबाद 86 रन में सात चौके और चार छक्के लगाए जबकि माएस ने 72 गेंदों पर नाबाद 77 रन में तीन चौके और चार छक्के लगाए। थॉमस रेव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।  

जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही :

इससे पहले आज यहां इंग्लैंड की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 30 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। नथानिएल हलाबंगना (0) और कुपाकवाशे मुरादजी आठ रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज खुल नहीं खेल सके। ध्रुव पटेल ने तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 36 रन बनाये। कियान ब्लिग्नॉट ने पांच चौके लगाते हुए 33 रनों की पारी खेली। टाटेंडा चिमुगोरो ने तीन छक्के लगाते हुए 30 रनों की पारी खेली। 

Read More 20वीं ऑल इंडिया महिला हैंडबाल प्रतियोगिता : ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल, पूजा कंवर करेगी राजस्थान टीम का नेतृत्व

 

Read More आईसीसी टी-20 विश्वकप : भारत सेमीफाइनल से एक जीत दूर, जिम्बाब्वे बाहर, ब्रायन बेनेट शतक से 3 रन दूर रहे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान
तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया। नागरिक सुबह 9 से रात 9 बजे तक हेल्पलाइन...
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या