वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई
कम उम्र उनकी कमाई के साथ खड़े करती है कई सवाल
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को अब तक मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला है। पहले टी20 में बड़ी संख्या में फैन्स उन्हें देखने पहुंचे थे, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। इसके बावजूद वैभव की लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है। महज 15 साल की उम्र में वैभव विज्ञापन जगत में बड़ा नाम बनते जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक दिन के विज्ञापन शूट के लिए करीब 1.5 से 2 करोड़ रुपए तक चार्ज कर रहे हैं।
वैभव की कम उम्र उनकी कमाई के साथ कई सवाल भी खड़े करती है। वह कानूनी तौर पर खुद बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं कर सकते। फिलहाल उनके कमर्शियल मामलों को माता-पिता और राजस्थान रॉयल्स की टीम संभाल रही है। उनके पास कोई स्वतंत्र प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एजेंसी भी नहीं है। अब चुनौती सिर्फ कमाई बढ़ाने की नहीं, बल्कि इस चमक-दमक के बीच वैभव के क्रिकेट करियर को सही दिशा देने की भी है।

Comment List