वैभव खटाना के 'डबल हंड्रेड' के आगे पस्त हुई वर्धमान एकेडमी, मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात

युवान ने खेली 66 रनों की पारी और मंयक ने झटके  महत्वपूर्ण 4 विकेट

वैभव खटाना के 'डबल हंड्रेड' के आगे पस्त हुई वर्धमान एकेडमी, मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात
एसएचएस क्रिकेट ग्राउंड हाथोज में खेले गए सीमित ओवरों के मुकाबले में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने वर्धमान क्रिकेट एकेडमी को 287 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया।

जयपुर। एसएचएस क्रिकेट ग्राउंड हाथोज में खेले गए सीमित ओवरों के मुकाबले में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने वर्धमान क्रिकेट एकेडमी को 287 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी वर्धमान एकेडमी का फैसला बेहद गलत साबित हुआ। दिशा क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवरों में 5 विकेट खोकर 415 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।

दिशा एकेडमी की इस विशाल पारी के मुख्य सूत्रधार स्टार बल्लेबाज वैभव खटाना रहे, जिन्होंने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात करते हुए महज 113 गेंदों में 200 रनों की अविश्वसनीय दोहरी शतकीय पारी खेली और रिटायर्ड हर्ट हुए। वैभव ने अपनी पारी में 25 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए। उनके अलावा युवान ने भी 40 गेंदों में 66 रनों का आक्रामक योगदान दिया। वर्धमान एकेडमी के गेंदबाज नितिन सिंह और तन्मय सांखला को छोड़कर बाकी सभी काफी महंगे साबित हुए।

416 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्धमान क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम दिशा एकेडमी के घातक गेंदबाजी आक्रमण के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई। वर्धमान की टीम 22.1 ओवरों में महज 128 रनों पर ही सिमट गई। टीम के लिए तन्मय सांखला ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। दिशा एकेडमी की तरफ से मयंक सेंधव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5.1 ओवरों में 27 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इसके अलावा युवान, यशवर्धन, वैभव खताना, भीम सैन और सुमित यादव को 1-1 विकेट मिला। बेहतरीन दोहरे शतक के लिए वैभव को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि जोधपुर के मंडोर जिला अस्पताल के 20 करोड़ की लागत से बने...
निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा