पनेलो के छक्के से विमल एरियन ने जीता सिरमौर कप पोलो खिताब
सिरमौर कप (12 गोल) का खिताब अपने नाम कर लिया
विजेता विमल एरियन अचीवर्स की ओर से पनेलो के छह गोल के अलावा एक गावेल विश्वरुप बजाज ने बनाया।
जयपुर। पांच हैंडीकैप के बौतिस्ता पनेलो के तिकड़ी सहित बनाए आधा दर्जन गोलों की बदौलत विमल एरियन अचीवर्स ने अरावली पोलो को 7-3 से पराजित कर जयपुर पोलो सीजन के महत्वपूर्ण सिरमौर कप (12 गोल) का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता विमल एरियन अचीवर्स की ओर से पनेलो के छह गोल के अलावा एक गावेल विश्वरुप बजाज ने बनाया।
पराजित टीम अरावली पोलो के लिए तीनों गोल चार हैंडीकैप के फेडेरियो बोदोउ ने दागे। पनेलो के गोल से विमल एरियोन पहले चक्कर की समाप्ति तक 1-0 से बढ़त लिए हुए थी। दूसरे चक्कर के पहले पांच मिनट में दो गोल दाग उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी कर अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया। छठे व सातवें मिनट में फेडेरिको ने गोल बना स्कोर अंतर को 3-2 से कम कर दिया। तीसरे चक्कर के आरंभ में फेडेरिको ने दो गोल बना अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए पहली बार अरावली को 4-3 से आगे कर दिया। बजाज ने पांचवे मिनट में गोल दाग स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया।
Comment List