विराट, बेथेल और रोमारियो की विस्फोटक पारियां, आरसीबी की रोमांचक जीत

महेन्द्र सिंह धोनी 12 रन बना यश दयाल की गेंद पर पगबाधा आउट हुए

विराट, बेथेल और रोमारियो की विस्फोटक पारियां, आरसीबी की रोमांचक जीत

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 213 रन बनाए

बेंगलुरु। विराट कोहली (62), जैकब बेथेल (55) और रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 53) की विस्फोटक पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शनिवार को यहां आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 2 रनों से पराजित कर दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 213 रन बनाए। इसके जवाब में सीएसके ने आयुष म्हात्रे (94) और रविन्द्र जडेजा (नाबाद 77) की पारियों की बदौलत एक समय जीत की उम्मीद जगाई लेकिन आखिर में उन्हें 2 रन से हार का सामना करना पड़ा। म्हात्रे ने 48 गेंदों पर 9 चौके और 5 छक्के सहित 94 रनों की पारी खेली, जबकि रविन्द्र जडेजा 45 गेंदों पर 8 चौके और दो छक्के सहित 77 रन बनाकर नाबाद रहे। महेन्द्र सिंह धोनी 12 रन बना यश दयाल की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। 

इससे पूर्व विराट कोहली और जैकब बेथल ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर आरसीबी को मजबूत शुरुआत दी। बेथेल 33 गेंदों पर 8 चौके और दो छक्के सहित 55 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट कोहली ने 33 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्के जमाते हुए 62 रनों की पारी खेली। लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 14 गेंदों पर 53 रन ठोककर आरसीबी का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। शेफर्ड ने खलील के एक ओवर में चार छक्के और दो चौके लगाए। शेफर्ड ने 14 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के लगाते हुए नाबाद 53 रनों की पारी खेली। आरसीबी ने आखिरी दो ओवरों में 54 रन ठोके। 

 

Tags: IPL

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण