वानखेड़े स्टेडियम में मना सचिन तेंदुलकर की विरासत का जश्न, पहले बल्ले से लेकर उनके आखिरी टेस्ट तक
16 नवम्बर 2013 को वानखेड़े में वेस्टइंडीज के खिलाफ सचिन ने 200वां और आखिरी टेस्ट मैच
मुंबई। मुम्बई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शरद पवार क्रिकेट स्टेडियम में एक खास प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें सचिन तेंदुलकर 25 ऐसे बल्ले शामिल हैं जो 1978 से 2013 तक के उनके शानदार क्रिकेट सफर को दर्शाते हैं। इस बैटोग्राफी में सचिन के निजी संग्रह से कुछ खास टोपियां और कपड़े भी रखे गए हैं। आज का दिन उस घटना के 13 साल पूरे होने का प्रतीक है, जब 16 नवम्बर 2013 को वानखेड़े में वेस्टइंडीज के खिलाफ सचिन ने 200वां और आखिरी टेस्ट मैच खेला। इसी मैदान पर 27 नवंबर 1983 को 10 साल के सचिन ने पहली बार टेस्ट मैच में अपने हीरो विवियन रिचर्ड्स को शतक लगाते हुए देखा था।
बैटोग्राफी के जरिए सचिन की कहानी उसके बल्ले के जरिए बताई गई है। संग्रह में सचिन को 1978 में बड़ी बहन सविता द्वारा भेंट किए कश्मीर बल्ले से अपनीआखिरी टेस्ट पारी में किए बल्ले को शामिल किया है। इनमें कुछ खास बल्ले भी शामिल हैं, जिनमें 1990 में मैनचेस्टर में पहला टेस्ट शतक, डोनाल्ड ब्रैडमैन द्वारा 1998 में गिफ्ट किया बल्ला और क्रिकेट विश्व कप 2003 में उपयोग किया बल्ला हैं। संग्रह में उनका पहला हेलमेट, मुंबई रणजी टीम की जर्सी, उनके 200वें और आखिरी टेस्ट मैच की जर्सी और हेलमेट शामिल है। आज के मौके पर अपने परिवार के साथ मौजूद सचिन तेंदुलकर ने कहा, 24 सालों तक मेरी जिंदगी 22 गज की पिच के इर्द-गिर्द घूमती रही।

Comment List