भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा रनचेज, शाई होप के शतक से वेस्ट इंडीज 6 विकेट से जीती

टी-20 मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा

भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा रनचेज, शाई होप के शतक से वेस्ट इंडीज 6 विकेट से जीती
भारत को दूसरे टी-20 मुकाबले में 6 विकेट से पराजित कर दिया। इससे 5 मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। पहला मैच भारत ने 8 विकेट से जीता था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में भारत के खिलाफ 223 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

रांची। कप्तान शाई होप (102) के नाबाद शतक और रदरफोर्ड (84) के मध्य चौथे विकेट की शतकीय साझेदारी की बदौलत वेस्ट इंडीज ने भारत को दूसरे टी-20 मुकाबले में 6 विकेट से पराजित कर दिया। इससे 5 मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। पहला मैच भारत ने 8 विकेट से जीता था। तीसरा टी-20 मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा। भारत के खिलाफ टी-20 में यह सबसे बड़ा रनचेज हो गया है। वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर 250 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में भारत के खिलाफ 223 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

रांची में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए। संजू सैमसन ने 41गेंद पर 82 रन बनाए। उनके अलावा ईशान किशन ने 43 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा 44 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार 3 छक्के लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 रनों का योगदान दिया।जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 252 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच रहे कप्तान शाई ने 45 गेंद पर नाबाद 102 रन की पारी खेली। शाई होप ने अपने नाबाद शतकीय पारी में 6 चौके और 9 छक्के लगाए। यह उनका टी-20 में दूसरा शतक है। जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंदों पर 84 रन की धुआंधार पारी खेली । इस दौरान उन्होंने 7 चौके और इतने ही छक्के लगाए।

रोमारियो शेफर्ड 13 गेंद पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से मयंक यादव ने 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव को एक विकेट मिला।होप ने अक्षर पटेल के ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। यह टी-20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज है। मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 500 से अधिक रन बनाए। 

 

Read More एशियन गेम्स-2026 में पाकिस्तान को पटखनी : भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक ने मचाया तूफान

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सीएम गहलोत के खाद संकट के बयान पर डॉ. किरोड़ी का पलटवार, बोले- प्रदेश में पर्याप्त खाद उपलब्ध पूर्व सीएम गहलोत के खाद संकट के बयान पर डॉ. किरोड़ी का पलटवार, बोले- प्रदेश में पर्याप्त खाद उपलब्ध
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने डीएपी संकट पर अशोक गहलोत के आरोपों का जवाब देते हुए प्रदेश में पर्याप्त...
मोदी ने महालया पर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, बोले- हर जगह बनी रहेगी शांति और समृद्धि
बेहतर बीज से बढ़ेगी सरसों की पैदावार, किसानों की कमाई में 12.9 प्रतिशत तक इजाफा
राजस्थान में खाद संकट पर सियासत तेज, अशोक गहलोत- डीएपी की किल्लत पर डबल इंजन सरकार फेल
केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर भूस्खलन : पहाड़ से गिरे पत्थरों के कारण रास्ता अवरुद्ध, यात्रा रोकी
ज्ञानेश कुमार के बचाव में सरकार ने की दिल्ली की नाकाबंदी : टीकाराम जूली
स्वस्थ मन, सशक्त समाज की आधारशिला