वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल : राजस्थान विश्वविद्यालय की महिला बास्केटबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन, हासिल किया तीसरा स्थान
देशभर की 95 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया
एलएनआईपीई, ग्वालियर में आयोजित वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान हासिल किया। देश की 95 विश्वविद्यालयों की टीमों के बीच राजस्थान विश्वविद्यालय ने नागपुर, जबलपुर, भावनगर और बीकानेर की टीमों को हराते हुए अंतिम मुकाबले में डीएवीवी इंदौर को पराजित किया।
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की महिला बास्केटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शर करते हुए एलएनआईपीई, ग्वालियर में सम्पन्न वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में देशभर की 95 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
राजस्थान विश्वविद्यालय ने पहले मैच में आरटीएमएनयू, नागपुर को 63-45 अंकों से पराजित किया। दूसरे मैच में उसने रविन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, जबलपुर को 84-69 से, एमकेबीएसयू, भावनगर को 78-66 से शिकस्त दी। क्वालीफाइंग मुकाबले में राजस्थान विश्वविद्यालय ने एमजीएसयू, बीकानेर को 70-46 से हराकर पोजीशन मैच में प्रवेश किया। अंतिम मुकाबले में डीएवीवी, इंदौर को 64-61 से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया।

Comment List