वूमेंस प्रीमियर लीग : गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया  

शिखा पांडे और जेस जोनासीन ने 2-2 विकेट लिए

वूमेंस प्रीमियर लीग : गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया  

गुजरात जायंट्स ने वूमेंस प्रीमियर लीग के 17वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया।

लखनऊ। मेघना सिंह (35 पर 3) और डिएंड्रा डॉटिन (37 पर 2) की शानदार गेंदबाजी के बाद हरलीन देओल (नाबाद 70) के अर्द्धशतक की बदौलत गुजरात जायंट्स ने वूमेंस प्रीमियर लीग के 17वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट  पर 177 रन बनाए। जवाब में गुजरात जायंट्स ने 3 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट  पर 178 रन बना आसान जीत दर्ज की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने बेथ मूनी (44), हरलीन देओल के नाबाद 70 व डिएंड्रा डॉटिन के 24 रनों की मदद से 19.3 ओवर में ही 5 विकेट पर 178 रन बना जीत दर्ज की। हरलीन ने अपनी पारी में 49 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और एक छक्का  लगाया। दिल्ली की ओर से शिखा पांडे और जेस जोनासीन ने 2-2 विकेट लिए।  

इससे पूर्व कप्तान मेग लानिंग (92) और शेफाली वर्मा (40) रनों की तूफानी पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य दिया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए मेग लानिंग और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े। नौवें ओवर में मेघना सिंह ने शेफाली वर्मा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। शेफाली वर्मा ने 27 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 40 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई जेस  (9), जेमिमाह रॉड्रिग्स (4) और ऐनाबेल सदरलैंड (14) रन बनाकर आउट हुई।  मेग लानिंग ने 57 गेंदों में 15 चौके और एक छक्का लगाते हुए 92 रनों की तूफानी पारी खेली। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर से जोधपुर की इंडिगो फ्लाइट रद्द, दोपहर तक हो सकती है रवाना जयपुर से जोधपुर की इंडिगो फ्लाइट रद्द, दोपहर तक हो सकती है रवाना
इस देरी से यात्रियों में नाराजगी देखी गई, वहीं एयरलाइन का कहना है कि वे जल्द से जल्द उड़ान सेवा...
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच, मिला उपचार
महिला दिवस की आड़ में बिना टिकट के यात्रा, प्रबंधक ने पकड़ी गड़बड़ी
सावधान : ट्रांसफार्मर बन सकता है आग का गोला, बिजली कम्पनी ने लगाई सुरक्षा जालियां; आग लगने का मुख्य कारण बन रहा कचरा
न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त, अर्जुन राम मेघवाल ने भी सोशल मीडिया जानकारी साझा की
गहराया पेयजल संकट, गंदे व बदबूदार पानी की आपूर्ति से जनता परेशान
सड़कों पर घूमने को मजबूर निराश्रित गौंवश, आश्रय देने को नहीं कोई तैयार