महिला वनडे ट्रॉफी : राजस्थान टीम नॉकआउट दौर में पहुंची, हरियाणा को 47 रनों से हराया

हरियाणा की टीम 46.1 ओवर में 146 रनों पर सिमट गई

महिला वनडे ट्रॉफी : राजस्थान टीम नॉकआउट दौर में पहुंची, हरियाणा को 47 रनों से हराया

बीसीसीआई महिला वनडे ट्रॉफी में राजस्थान ने हरियाणा को 47 रन से हराया। तनुजा वैष्णव (52) और सुमन मीणा (45) की पारियों से राजस्थान ने 193/9 बनाए। जवाब में हरियाणा 146 पर सिमटी। रिंकू टांक ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए। जीत के साथ राजस्थान ने नॉकआउट दौर में प्रवेश किया।

जयपुर। तनुजा वैष्णव (52) और सुमन मीणा (45) की शानदार पारियों के बाद रिंकू टांक (21 पर 3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान ने वड़ौदरा में बीसीसीआई की महिला वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में हरियाणा को 47 रनों से पराजित कर दिया।

इस जीत के साथ राजस्थान महिला टीम ने नॉकआउट दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 193 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इसके जवाब में हरियाणा की टीम 46.1 ओवर में 146 रनों पर सिमट गई। राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट महज 4 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए। चन्द्र ज्योत्सना भाटी शून्य और कप्तान सुमित्रा जाट 3 रन बनाकर आउट हुए। संगीता कुमावत भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। राजस्थान का तीसरा विकेट 38 रन पर गिरा। इसके बाद आयुषी गर्ग और तनुजा वैष्णव ने 36 रन जोड़े। लेकिन गुलशन ने आयुषी (38) को आउट कर राजस्थान को चौथा झटका दिया। तनुजा को फिर सुमन मीणा का मजबूत साथ मिला। इस जोड़ी ने 79 रनों की साझेदारी कर राजस्थान का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया। तनुजा चार चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुई। सुमन मीणा ने दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 45 रन बनाए। निचले क्रम में कौशल्या चौधरी ने 18 रनों का योगदान दिया। जवाबी पारी में राजस्थान के सटीक गेंदबाजी आक्रमण के समक्ष हरियाणा की आधी टीम 38 रनों पर ही पवेलियन लौट गई। हरियाणा की ओर से त्रिवेणी वशिष्ठ ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। इसके अलावा प्रीति बोस ने 32 रन बनाए। राजस्थान की ओर से रिंकू टांक 21 रन पर 3 विकेट लेकर सफलतम गेंदबाज रही। कौशल्या चौधरी, शानु ने दो-दो विकेट लिए, जबकि सुमन मीणा और सोनल कलाल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह