महिला टी-20 वर्ल्ड कप : हमारी बेटियां ही पाकिस्तान पर भारी, 64 रनों से हराया, दीप्ति ने पंजे में जकड़ा मैच
भारत की शुरूआत खराब रही
बर्मिंघम। स्मृति मंधाना (68) के तूफानी अर्द्धशतक और दीप्ति शर्मा (10 पर 5) श्री चरणी (21 पर 3) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने महिला टी-20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रन से करारी शिकस्त दी। बर्मिंघम में खेले गए ग्रुप-1 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 10 रन देकर पाकिस्तान की आधी टीम को पवेलिलयन लौटाया, जबकि श्री चरणी ने तीन विकेट अपने नाम किए।
भारत की शुरूआत खराब रही। 18 रन पर दो विकेट खोने के बाद स्मृति मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (36) के साथ तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़ भारत पारी को मजबूती प्रदान की। मंधान ने अपनी पारी में 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौको और दो छक्को की मदद से 68 रन बनाए।

Comment List