विश्व कप सपना टूटा, मैदान पर ही छलके रोनाल्डो के आंसू

क्लीन शीट का अपना रिकॉर्ड 609 मिनट तक पहुंचा

विश्व कप सपना टूटा, मैदान पर ही छलके रोनाल्डो के आंसू
फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना आखिरकार अधूरा। फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ-16 में स्पेन ने रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर। इसी के साथ रोनाल्डो का विश्व कप करियर भी समाप्त हो गया, क्योंकि उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा।

नई दिल्ली। फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना आखिरकार अधूरा रह गया। फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ-16 में स्पेन ने रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इसी के साथ रोनाल्डो का विश्व कप करियर भी समाप्त हो गया, क्योंकि उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता नजर रहा था। तभी इंजरी टाइम के 91वें मिनट में स्पेन के स्थानापन्न खिलाड़ी मिकेल मेरिनो ने निर्णायक गोल कर मैच का रुख बदल दिया।

फेरान टोरेस के शानदार थ्रू पास पर मेरिनो ने गोलकीपर डिएगो कोस्टा को छकाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। यही गोल स्पेन को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने के लिए काफी साबित हुआ। मैच समाप्त होते ही रोनाल्डो भावुक हो गए और मैदान पर ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने खड़े होकर तालियों के साथ इस महान खिलाड़ी को सम्मानजनक विदाई दी। मुकाबले में स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार क्लीन शीट का अपना रिकॉर्ड 609 मिनट तक पहुंचा दिया। इसके साथ ही स्पेन ने विश्व कप इतिहास में लगातार सबसे अधिक मैचों तक गोल नहीं खाने का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई